इन दिनों गलत खान-पान के कारण पेट संबंधी समस्याएं होना आम है। ज्यादा जंक फूड खाने के कारण कब्ज, गैस और पेट फूलना जैसी दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में कई बार हमें पता नहीं लगता और हम कुछ भी खा लेते हैं लेकिन कई बार आपकी डाइट भी समस्या को बढ़ावा दे सकती है। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि एसिडिटी होने पर आपको क्या नहीं खाना चाहिए।

खट्टे फल और फैट फूड्स

यदि आपको एसिडिटी है तो खट्टे फल जैसे कि संतरा, नींबू, अंगूर, टमाटर, मसालेदार खाना, फैट से भरपूर फूड्स आइटम, चिकन, चॉकलेट, कार्बोनेटेड ड्रिंक, शराब, पुदीना न खाएं। इसके अलावा सोने से पहले ज्यादा भी न खाएं। इससे एसिड रिफ्लक्स के लक्षण बढ़ेंगे।

चिकना या तला हुआ खाना

अगर आप चिकना या फिर तला हुआ खाना खाते हैं तो इससे भी परहेज करें। ऐसा खाना पचने में ज्यादा समय लेता है और इसके कारण पेट पर दबाव पड़ता है इससे एसिड रिफ्लक्स बढ़ेगा। खट्टे फल, टमाटर से भरपूर फूड आइटम्स, सिरका ज्यादा एसिडिक होते हैं और इसके कारण आपके पाचन तंत्र पर असर होगा।

कैफीन और शराब से दूरी बनाएं

यह दोनों ही निचले एसोफेजियल स्फिंक्टर को दिक्कते देंगे। इनका सेवन करने के कारण पेट में एसिड बनेगा। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से भी पेट में सूजन और दबाव पैदा होगा। इससे लक्षण और भी खराब होंगे।

हींग का पानी रहेगा फायदेमंद

यदि आपको खट्टी डकारें आती हैं तो हींग का पानी पिएं। हींग का पानी पीने से आपको पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारों से राहत मिलेगी। 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं और उसमें 1 चुटकी हींग मिलाकर पी लें। इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।

सौंफ आएगी काम

सौंफ भी पेट के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसका सेवन करने से आपको गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या में राहत मिलेगी। यह आपके शरीर में मौजूद पाचन एंजाइम्स को बढ़ावा देगी और खाना पचाने में आसानी होगी। इसे खाने से गैस, एसिडिटी, पेट फूलना, खट्टी डकार की समस्या में भी राहत मिलेगी। खाना खाने के बाद आप 1/2 चम्मच इसका सेवन कर सकते हैं।

जीरे का पानी रहेगा फायदेमंद

यह पानी भी पाचन के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। यदि आपको खाना खाने के बाद खट्टी डकारें आती हैं तो आप जीरे का पानी जरुर पिएं। इससे आपका पाचन स्वस्थ रहेगा और गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारों से राहत मिलेगी। आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच पाउडर मिलाकर पिएं।

अदरक आएगा काम

यह भी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। यदि आपको खट्टी डकारें आती है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं यह आपके पाचन को स्वस्थ रखेंगे। इससे बना जूस पीने से गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारों की समस्या से राहत मिलेगी।

पुदीने से बनी चाय

यदि आपको खाना खाने के बाद गैस और खट्टी डकारें आती है तो आप पुदीने की पत्तियां इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है ऐसे में इसका सेवन करने से सीने की जलन शांत होगी। एसिडिटी कम होगी और खट्टी डकारों व गैस से भी राहत मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *