बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं फैंस को श्रद्धा की खूबसूरती और कर्वी फिगर भी बहुत अच्छी लगती है। उन्हें फैंस नैचुरल ब्यूटी के नाम से ही जानते हैं। ऐसे में फीमेल फैंस तो उनकी तरह नैचुरली ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी पाने की चाह रखती हैं। यदि आप भी श्रद्धा की तरह कर्वी फिगर और नैचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आज आपको एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज बताते हैं।
बैडमिंटन है पसंदीदा खेल
खुद को फिट रखने के लिए श्रद्धा सिर्फ जिम ही नहीं जाती बल्कि बैडमिंटन भी खेलती हैं। इससे उनका हाई इंटेंसिटी वर्कआउट होगा और बॉडी को टोन रखेने में मदद मिलेगी।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/CGG97jLF7mK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
ऐसी डाइट लेती हैं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर की डाइट की बात करें तो लंच में वह घर में बना हुआ खाना ही खाती हैं। वह ब्राउन राइस, ग्रिल्ड चिकन, फिश, ग्रीन वेजिटेबल्स, दही, सलाद जैसी चीजों को शामिल करती हैं। डिनर में वह लाइट ही खाना खाता है। सूप, सलाद, ग्रिल वेजिटेबल्स, ग्रिल फिश या फिर करी खाती हैं।
कार्डियो वर्कआउट
इसके अलावा खुद को फिट रखने के लिए श्रद्धा जिम में कार्डियो वर्कआउट जरुर करती हैं। इसके साथ ही वह योगा, डांस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं।
ब्रेकफास्ट में खाती है ये चीजें
एक्ट्रेस बैलेंस डाइट लेती हैं और घर में बने खाने को ही ज्यादा महत्व देती हैं। नाश्ते में वह पोहा, उपमा, अंडा, आमलेट और फ्रेश जूस पीती हैं।
फूडी भी हैं श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बहुत फूडी हैं और कई बार वह चीट डे पर वड़ा पाव, मिसल पाव जैसी महाराष्ट्रीयन डिश भी खाती हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/C9iZjQdzEHK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
