एक समय आता है जब सभी ने उम्र में बढ़ना होता है और बुढ़ापे की तरफ जाना होता है। बुढ़ापे में बहुत से लोगों को कुछ बीमारियां हो जाती हैं या कुछ लोगों के बाल झड़ने लग जाते हैं, लेकिन बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बाल अभी भी घने हैं। उनकी उम्र 76 साल की हो चुकी हैं, लेकिन बाले के मामले में वे टक्कर जवानों को देती हैं।

और अगर पुराने समय की बात करें तो जया बच्चन के बाल एड़ी तक लंबे थे और इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति में किया था। उन्होंने कहा था कि जया जी के बाल एड़ी तक लंबे बाल देखकर ही मैंने उनसे शादी की थी। इसलिए आपको यहां उनके लंबे और घने बालों का सीक्रेट बताने जा रहे हैं। अक्सर जया बच्चन अक्सर अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में भी नजर आती रहती हैं, जहां वे पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें करती हैं और ऐसे ही अभिनेत्री ने अपने काले, घने और लंबे बालों का सीक्रेट शेयर किया था।

लंबे बालों का सीक्रेट

जया बच्चन ने पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया कि उनके बाल लगभग एड़ी तक लंबे थे। वे बंगाली हैं और बंगाली अपने बालों पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि वे नारियल के तेल में कुछ खास चीजें मिलाती थी, जिससे बालों को बहुत फायदा होता था।

इन खास चीजों के बारे में जया ने बताया कि एक पैन में नारियल तेल डाल दें और हल्का गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जरूरत के हिसाब से करी पत्ता और मेथी दाना डालें और अच्छे से उबाल लें। उबालने के बाद थोड़ी देर ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद छान लें और एक बोतल में स्टोर कर लें। वे रोजाना इस तेल का इस्तेमाल करती थीं।

जानें तेल के फायदे

नारियल तेल

नारियल तेल की बात करें तो ये तेल बालों की जड़ों तक जाता है और डीप कंडीशनिंग के साथ हाइड्रेशन प्रदान करता है। इससे लगाने से ड्राई और डैमेज बालों में नमी आती है, जिससे बाल सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी होते हैं। साथ ही नारियल तेल में फैटी एसिड, लॉरिक एसिड मौजूद होता है, जो बालों को मजबूत बनाने, टूटने से बचाने और दोमुंहे बालों को कम करने में मददगार है।

करी पत्ता

करी पत्ता वैसे को खाने का स्वाद बढ़ाने में सबसे आगे हैं, लेकिन बालों के लिए भी फायदेमंद है। आपको बता दें कि करी पत्ते में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जिससे स्कैल्प को भरपूर पोषण मिलता है।

मेथी दाना

अब आते हैं मेथी दानों पर तो इनमें विटामिन ए, सी, कैल्शियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स के नतीजे ये भी बताते हैं कि मेथी दाने से बालों का टूटना कम होता है और वे घने और चमकदार बनते हैं और रीग्रोथ होने में भी मदद होती है। ऐसे में अगर आप भी लंबे और घने बाल चाहते हैं तो इस तेल का इस्तेमाल कर देख सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *