बासी मुंह अगर चना खाया जाए तो आपको बहुत से फायदे मिल सकते हैं। सबसे पहले बासी मुंह चना खाते हैं तो पेट का मेटाबोलिक रेट सही रहता है, पाचन क्रिया तेज होती है और फिर वेट लॉस होता है। साथ ही इसके अलावा भी बासी मुंह चना खाने के बहुत से फायदे हैं। इसके सेवन से स्किन और शरीर में जमी कई तरह की गंदगी साफ होती है।
सुबह बासी मुंह चना खाना
बॉडी होती है डिटॉक्स
अगर सुबह आप बासी मुंह चना खाते हैं तो बॉडी डिटॉक्स में मदद होती है। इसके सेवन से शरीर में जमा गंदा फाइबर बाहर निकलता है और खून साफ होता है। जिसका असर आपको आपके चेहरे पर जरूर दिखेगा।
इंस्टेंट एनर्जी
वहीं, बासी मुंह चना खाते हैं तो इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। चनों में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसको खाने के बाद शरीर में एनर्जी महसूस होती है। सुबह उठकर इसके खाने से आलस और थकान में कमी आती है इसलिए अगर आप इंस्टेंट एनर्जी चाहते हैं तो सुबह बासी मुंह चना जरूर खाएं।
वेट लॉस
अगर वेट लॉस कर रहे हैं तो भी इसके बहुत से फायदे हैं। चना एक तो फाइबर से भरपूर होता है जो कि आपके पेट के मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। इसका फाइबर शरीर में जमे फैट को खींच लेता है और फिर वजन कम हो जाता है।
बासी मुंह चना खाने का तरीका
इसके लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले काले चने को रातभर भिगो दें। उसके बाद सुबह उठकर एक मुट्ठी चना निकालकर खा लें और फिर एक गिलास पानी पी लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
