वजन कम करना आज के समय में आसान बात नहीं है। वेट लॉस एक जर्नी की तरह ही होता है जिसमें हर चीज बैलेंस करना बहुत जरुरी है। ऐसे में यदि आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं और उसे कम करना चाहते हैं तो अच्छी डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान जरुर रखें। इसके अलावा माइंडफुल इटिंग, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल जैसी चीजें जरुर फॉलो करें। न्यूट्रिएंट्स का ध्यान रखना जरुरी है। डाइट में प्रोटीन जरुर शामिल करें इससे कैलोरी इनटेक में मदद मिलेगी। प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाने और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहेगा। वजन घटाने के लिए डाइट एक्सपर्ट्स मशरुम और पनीर खाने के लिए कहते हैं। यह दोनों चीजें ही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होती हैं लेकिन अब सवाल यहां यह आता है कि दोनों में से किस चीज को खाकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

पनीर

कई व्यंजनों में पनीर का इस्तेमाल होता है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह दूध के साथ बनता है ऐसे में हाई प्रोटीन के लिए आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

कैल्शियम होता है मौजूद

पनीर में कार्ब्स कम मात्रा में पाए जाते हैं हालांकि यह दूध से तैयार होता है ऐसे में इसमें कैल्शियम ज्यादा होता है इसलिए यदि आप लो कार्ब्स डाइट ले रहे हैं तो पनीर का सेवन कर सकते हैं।

मेटाबॉल्जिम होगा बूस्ट

इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भी पाया जाता है। यह आपके पाचन को अच्छा रखने और वजन घटाने में मदद करेगा। पनीर का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम मजबूत बनेगा। 100 ग्राम पनीर खाने से आपको 18 ग्राम प्रोटीन और 476 मिलीग्राम कैल्शियम मिलेगा।

प्रोटीन और हैल्दी फैट्स

इसमें प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होता है ऐसे में यदि आप इसे खाएंगे तो आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। ऐसे में कैलोरी इनटेक कम होगा और आप अनहेल्दी स्नैकिंग नहीं करेंगे। पनीर में एसेंशियल फैटी एसिड पाए जाते हैं जो आपके शरीर को एनर्जी देंगे और आपकी क्रेविंग भी कंट्रोल रहेगी।

मशरुम

मशरुम में पनीर की जगह कैलोरी कम पाई जाती है। इसमें फाइबर के साथ-साथ कई विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं ऐसे में यह वजन घटाने में फायदेमंद होगी।

 

फाइबर होता है ज्यादा

मशरुम में भी फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप इसे खाएंगे तो आपको भूख नहीं लगेगी और ओवरऑल कैलोरी का इनटेक भी कम होगा। इसके अलावा यदि आप मशरुम खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रखेगा।

कैलोरी होगी कम

मशरुम में पनीर की जगह कैलोरी कम पाई जाती हैं। करीबन 100 ग्राम मशरुम में 22-25 कैलोरीज होती हैं। इसके अलावा इसमें 3-6 ग्राम प्रोटीन और कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ऐसे में यह भी वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा।

फैट्स और कार्ब्स होंगे कम

पनीर के मुकाबले मशरुम में फैट्स और कार्ब्स कम मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से ओवरऑल कैलोरी का इनटेक कम होगा। यह वजन घटाने में भी फायदेमंद रहेगी।

बॉडी में कम होगी इंफ्लेमेशन

यदि आप मशरुम खाएंगे तो आपके शरीर में इंफ्लेमेशन भी कम होगी। इसके अलावा मेटाबॉल्जिम बढ़ेगा। यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा वेट लॉस करने में भी मदद करेगी जिससे आपके शरीर में फिटनेस बनी रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *