सर्दियों का मौसम अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। दिन के समय हल्की-हल्की गर्मी भी हो रही है। वहीं अब सिर्फ सुबह और रात के समय ठंड होने लगी है। बदलता यह मौसम कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है। ऐसे में इस दौरान लोगों को सर्दी-खांसी, जुकाम, एलर्जी और बुखार की समस्या भी होने लगती है। खासतौर पर जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो वो आसानी से बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। ऐसे में बदलते मौसम के साथ आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस बदलते हुए मौसम में अपनी केयर कर सकते हैं।
हल्के गर्म कपड़े जरुर पहनें
दिन में जैसे-जैसे तापमान बढ़ने लगता है। कई बार गर्मी लगने लगती है जैसे ही थोड़ी गर्मी लगने लगती है लोग सर्दियों के कपड़े ही पहनना बंद कर देते हैं लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड होती है ऐसे में यह ध्यान रखें कि हल्के गर्म कपड़े पहनें।

एक्सरसाइज जरुर करें
यदि आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो अपने आप को फिट रखें। आप रोजाना कुछ हल्की एक्सरसाइज जैसे कि टहलना और हल्की स्ट्रेचिंग रुटीन में शामिल कर सकते हैं।
हेल्दी डाइट लें
इस बदलते मौसम में आप खुद को बीमारियों से बचाने के लिए डाइट में हेल्दी डाइट लें। फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। यह ध्यान रखें कि डाइट पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए। इससे आप बीमार होने से बचेंगे।
पूरी नींद लें
अच्छी नींद सेहत के लिए बेहद जरुरी होती है। ऐसे में आप अच्छी नींद लेने का प्रयास करें इससे आपका शरीर मजबूत रहेगा और बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलेगी।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
पानी अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी होता है। ऐसे में यदि आप पर्याप्त मात्रा मे पानी पिएंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे। इसके अलावा आपका शरीर भी हाइड्रेटेड रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
