आज के समय में टैटू बनवाना हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। खासतौर पर युवा लोग तो अपना स्टाइल और पर्सनेलिटी पर चार-चांद लगाने के लिए इसे बनवाते ही हैं लेकिन शायद आप यह न जानते हों कि आपका यह शौंक आपके लिए समस्या बन सकता है। जी, हां यदि आप टैटू बनवाते समय सावधानी नहीं बरतेंगे तो आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि टैटू बनवाने से कौन-कौन सी गंभीर बीमारियां होगी।

हेपेटाइटिस बी और सी

यदि टैटू बनवाने वाली सूई अच्छे से साफ न हो तो हेपेटाइटिस बी और सी जैसी जानलेवा बीमारियां फैल जाएंगी। ये डिजीज संक्रमित खून के जरिए शरीर में फैलती हैं जिसके कारण लिवर डैमेज हो सकता है ऐसे में हमेशा किसी भरोसे वाले टैटू आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं।

एलर्जी

टैटू बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्याही भी एलर्जी का कारण बनेगी। इसके कारण खुजली, जलन और सूजन हो सकती है। कुछ लोगों को केलॉइड्स की समस्या भी हो सकती है जो देखने में भी बहुत खराब लगते हैं। यह निशान आसानी से ठीक भी नहीं होते।

स्किन इंफेक्शन

टैटू बनाने के लिए जो सुई इस्तेमाल होती है यदि उसको अच्छे से स्टरलाइज न किया जाए तो स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसके कारण जलन, खुजली, लाल चकत्ते और पस जैसी दिकक्तें हो सकती हैं। कई मामलों में तो यह गंभीर इंफेक्शन का कारण भी बन सकती है जिसके कारण आपकी स्किन पर परमानेंट दाग पड़ जाएंगे।

ब्लड इंफेक्शन

अगर आपका टैटू गलत तरीके से बनेगा तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकता है। इसके कारण आपको ब्लड में इंफेक्शन हो सकती है। ये स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है ऐसे में यदि आप समय पर इलाज न करवाएं तो आपकी जान भी जा सकती है।

एचआईवी/एड्स

यदि किसी संक्रमित शख्स पर इस्तेमाल की गई सुई अच्छे से साफ किए बिना किसी दूसरे व्यक्ति पर इस्तेमाल हो जाए तो एचआईवी जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा रहता है हालांकि कुछ मामलों ेमं ही ऐसा होता है लेकिन आप सावधानी जरुर बरतें।

इस तरह करें अपना बचाव

. जब भी आप टैटू बनवाने के लिए जाएं तो सर्टिफाइड और एक्सपीरिएंस्ड टैटू आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं ।

. टैटू बनवाने के बाद अपनी स्किन की अच्छे से देखभाल करें। जरुरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह भी लें।

. यदि कोई एलर्जी या फिर स्किन इंफेक्शन हो तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

. टैटू बनवाते समय इस्तेमाल होने वाले टूल्स की सफाई का ध्यान भी रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *