अमरूद खाना हर कोई पसंद करता है और हर कोई इस फल को बड़े दिल से खाता है। अमरूद की चटनी और अमरूद का चोखा भी बनाया जाता है। लेकिन आज आपको शेफ कुणाल कपूर ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो कि पीने में मजेदार है, शरीर को हाइड्रेट करेगी और फिर गैस व बदहजमी की समस्या नहीं होगी। ये ड्रिंक पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है।
अमरूद मोजिटो ड्रिंक
आपको बता दें कि अमरूद मोजिटो ड्रिंक सोडा और अमरूद के रस से बनी हुई एक ड्रिंक है और इस ड्रिंक को बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको चाहिए अमरूद, चीनी, नींबू जूस, भुना जीरा, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, पुदीना, बर्फ
और सोडा।
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कि अमरूद को काटें और फिर इसे मिक्सर में डालकर चीनी, नींबू का रस, भुना जीरा, काला नमक, पुदीना और काली मिर्च डाल दें। अब बर्फ के कुछ टुकड़े डालें, गिलास में निकाल लें और फिर सोडा मिलाकर सेवन कर लें।
इसके फायदे
इसके सेवन के बहुत से फायदे हैं। ये ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसका सेवन करते हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर डिटॉक्स हो जाता है। इस ड्रिंक की मदद से ग्लोइंग स्किन मिलने में मदद होती है। स्किन के काफी सेल्स डिटॉक्स हो जाते हैं और फिर त्वचा बेहतर होती है। पेट भी सही रहता है और पाचन क्रिया भी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
