लोग बालों की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं। बालों की बहुत सी समस्या लोगों को परेशान करती है, जिसमें से एक है डैंड्रफ की समस्या। डैंड्रफ बार-बार जाता है और फिर उसी मुंह से वापिस आ जाता है। ऐसे में मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने ऐसा एक उपाय बताया है जिससे डैंड्रफ की समस्या में कमी आ सकती है तो चलिए जानते हैं।
सेब का सिरका
जावेद ने बताया कि डैंड्रफ के लिए सेब का सिरका सबसे एक कारगर उपाय है। उनका कहना है कि ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल है जो स्कैल्प को साफ करने के साथ बालों में बैक्टीरियल ग्रोथ को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प की अच्छी तरह से सफाई होती है और फिर स्कैल्प पर खुजली और जलन की समस्या नहीं रहती।
लगाने का तरीका
बालों में सेब का सिरका लगाने के लिए शैंपू करते समय, एक चम्मच सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। उसके बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं। लगाने के बाद कम से कम 1 से 2 मिनट तक इसे छोड़ दें। बाद में स्कैल्प को साफ करते हुए बालों को शैंपू कर लें। अगर आप हफ्ते में दो बार बालों में शैंपू करते हैं तो एक बार एप्पल साइडर विनेगर जरूर मिलाएं।
सेब सिरका के फायदे
सेब साइडर सिरका रूसी को साफ करता है और इसके दूसरे फायदों में है कि सिर का पीएच संतुलित रहता है जिससे कुछ हद तक बार-बार डैंड्रफ की समस्या को रोका जा सकता है। एप्पल साइडर विनेगर को स्कैल्प पर लगाने से मृत त्वचा कोशिकाएं हट जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन को तेज होता है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प और बालों में फंगल इंफेक्शन कम हो जाता है और डैंड्रफ की समस्या कंट्रोल रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
