भागदौड़ भरी इस जिंदगी में काम का प्रेशर, अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल का सेहत पर बहुत असर होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इन सब समस्याओं के कारण हाइपरटेंशन से जूझ रहे लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इससे अपना बचाव करने के लिए अच्छा लाइफस्टाइल और सही डाइट बेहद जरुरी है। यदि डाइट पर ध्यान न दिया जाए तो कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यह जानना जरुरी है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि हाई बीपी होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

प्रोसेस्ड फूड्स

हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को प्रोसेस्ड फूड्स नहीं खाने चाहिए। चिप्स, नमकीन और पैकेज्ड स्नैक्स खाने के कारण आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है क्योंकि इन चीजों में सोडियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। सोडियम का सेवन करने के कारण आपका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा आपको कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक्स भी नहीं पीने चाहिए।

चीनी या मिठाई

हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों को मीठा भी नहीं खाना चाहिए। अगर आप मीठा खाते हैं तो आपका शुगर लेवल तेजी से बढ़ेगा। इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है और आपके दिल पर भी दबाव पड़ेगा।

ज्यादा मात्रा में नमक

आप लोगों को ज्यादा नमक भी नहीं खाना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए नमक खतरनाक होता है। इसमें सोडियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो आपका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ेगा ऐसे में आप पर्याप्त मात्रा में नमक खाएं। ज्यादा नमक खाने से परहेज करें।

चाय और कॉफी

इन दोनों चीजों में कैफीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। कैफीन आपका ब्लड प्रेशर बढ़ाएगा इसलिए दिन में 2 कप चाय या फिर 1 कप कॉफी ही पिएं। ज्यादा मात्रा में यदि आप इनका सेवन करते हैं तो भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

डाइट का रखें ध्यान

फल और सब्जियां

हाई ब्लड प्रेशर होने पर आप ताजे फल खा सकते हैं। संतरा, तरबूज, केला और पपीता जैसे फलों में पौटेशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है ऐसे में यह आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेंगे। इसके अलावा पालक, सलाद, ब्रोकली, हरी सब्जियां, गाजर और बीन्स जैसी सब्जियां भी मिनरल्स से भरपूर मानी जाती हैं ऐसे में यह भी आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेगी। आप ताजे फल, साग और सब्जियां ज्यादा खाएं।

नट्स

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को अपनी डाइट में नट्स भी शामिल करना चाहिए। अखरोट, बादाम, अलसी के बीज जैसे नट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर माने जाते हैं। इन बीजों में मौजूद हैल्दी फैट्स आपके दिल को स्वस्थ रखेंगे।

अनाज

बीपी के मरीजों के लिए अनाज भी फायदेमंद रहेंगे। आप ओट्स, ब्राउन राइस, नट्स, मटर, दालें जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। फाइबर आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा। इससे दिल संबंधी समस्याओं का खतरा कम होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *