भारतीय लोग दिन में तीन बार खाना खाते हैं। वहीं कुछ लोग अपना वेट बैलेंस करने के लिए तीन की जगह 5 बार खाते हैं लेकिन हर बार वह हल्की मील ही लेते हैं। 5 बार खाना खाने वाले लोग तीन हैवी मील और दो स्नैक्स मील ले लेते हैं। इससे उन्हें बार-बार भूख नहीं लगती और वो अनहेल्दी खाने से भी बच जाते हैं। ऐसे ही वह अपने वजन को कंट्रोल में रख पाते हैं हालांकि इस बात को इग्नोर नहीं कर सकते कि अब भी परिवारों में 3 बार खाना खाया जाता है जैसे कि लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट। इसके अलावा अन्य मील लेना खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दिन में सिर्फ 3 बार खाना खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह खुद डाइटिशियन ने बताया है तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे 3 बार खाना खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है।
वजन रहेगा कंट्रोल
यदि आप दिन में 3 बार खाना खाएंगे तो आपका वजन कंट्रोल रहेगा हालांकि कुछ लोग वजन कम करने के चक्कर में ब्रेकफास्ट और डिनर नहीं करते लेकिन यह सही नहीं है। किसी भी एक समय यदि आप खाना छोड़ देंगे तो इससे न सिर्फ आप हैवी मील लेंगे बल्कि ओवरईटिंग भी कर लेंगे। इससे आपका वजन कम होने की जगह बढ़ जाएगा। अगर आप दिन में तीन बार खाना खाते हैं तो ओवरईटिंग कम करेंगे और वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

बढ़ेगा मेटाबॉल्जिम
दिन में तीन बार खाना खाने से मेटाबॉल्जिम एक्टिव रहेगा। इससे शरीर कैलोरी भी ज्यादा मात्रा में बर्न करेगा। इससे आपका मेटाबॉल्जिम बढ़ेगा। दिन में तीन बार यदि आप मील लेते हैं तो शरीर को हर समय खाना पचाने के लिए एक्टिव रहना पड़ता है। ऐसे में आपका मेटाबॉल्जिम भी एक्टिव रहेगा।
ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
तीन बार खाना खाने से आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहेगा। ऐसे में ध्यान रखें कि जब ब्लड शुगर का स्तर बैलेंस्ड रहेगा तो इंसुलिन का स्तर भी नहीं बढ़ेगा। यदि आपको ब्लड शुगर संंबंधी समस्या है तो उनके लिए ऐसी डाइट फायदेमंद होगी। डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले एक बार डाइटिशियन की सलाह जरुर लें।
शरीर में बढ़ेगी एनर्जी
दिन में तीन बार खाना खाने से आपके शरीर में भी एनर्जी का लेवल मैंटेन रहेगा। आप कमजोरी महसूस नहीं करेंगे। अगर आपके शरीर में एनर्जी रहेगी तो आप कोई भी काम कर पाएंगे। इसके अलावा आपकी प्रोडक्टिविटी भी अच्छी होगी।
मेंटल हेल्थ रहेगी अच्छी
इससे आप सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहेंगी। अच्छी डाइट से आपका दिमाग फ्रेश और एक्टिव रहेगा। इससे ध्यान, एकाग्रता बढ़ेगी। आप अपना हर काम पूरा दिमाग लगाकर कर पाएंगे।
पाचन भी होगा दुरुस्त
दिन में तीन बार खाने की जगह यदि आप दिन में किसी भी वक्त खाना खाते हैं या स्नैकिंग के तौर पर अनहेल्दी चीजें खाते हैं तो भी पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा रहेगा। यदि आप दिन में तीन बार हेल्दी खाना जैसे कि फाइबर, प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर डाइट लेंगे तो पाचन संबंधी समस्याएं खत्म होगी और शरीर में होने वाली सूजन भी दूर होगी ।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
