पुदीना तो वैसे भी फायदेमंद है शरीर के लिए और स्किन के लिए तो वरदान की तरह ही है। आपको बता दें कि पुदीने की पत्तियां स्किन को डिटॉक्स करने के साथ-साथ, त्वचा के पोर्स को अंदर से साफ करने में मददगार है। खास बात ये है कि इसमें कूलिंग गुण होते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों की वजह से त्वचा कई समस्याओं से बची रहती हैं तो चलिए जानते हैं कि पुदीने की पत्तियां किस तरह चेहरे को चमकदार बना सकती है।

पुदीने की पत्तियों का लेप

पुदीने की पत्तियों का लेप बनाने के लिए आपको सामग्री में चाहिए पुदीने की पत्तियां, लौंग, शहद और गुलाब जल। सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को धोकर पीस लें। पीसने के बाद लौंग को पीसकर और गुलाब जल डाल दें। बाद में शहद मिला लें। अब इस लेप को चेहरे पर लगा लें। कुछ 20 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें।

इस लेप के फायदे

पिगमेंटेशन

चेहरे पर पिगमेंटेशन है तो पुदीना बहुत कारगर है। अगर सीधे त्वचा पर पुदीना लगाते हैं तो ये काले धब्बों को कम करने में मददगार हो सकता है। जो पुदीने की पत्तियां हैं उनका ब्लेंड या प्यूरी बना लें और इसे अपने काले धब्बों या घेरों पर एक घंटे या रात भर के लिए लगा लें। इससे आपको सुंदर, उज्जवल और तरोताजा स्किन मिलने में मदद मिलेगी।

एक्ने के लिए

एक्ने है तो पुदीना बहुत अच्छा है। आपको बता दें कि पुदीना एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है जो एक्ने को साफ करने के साथ त्वचा की हीलिंग में लाभदायक है। इससे स्किन सेल्स अंदर से डिटॉक्स होते हैं, जिससे एक्ने के बैक्टीरिया को फैलने से रोकने में मदद मिलती है। तो इस पुदीना आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *