अक्सर हम ये सुनते हैं कि जापानी लोग काफी खुश रहते हैं और उनकी उम्र भी लंबी होती है। साथ ही जापानी लोगों की प्रोडक्टिविटी भी अच्छी होती है और वो जो काम करते हैं खुशी से करते हैं। जापानी लोग जो योग करते हैं उसकी वजह से वे काम में अपना 100% दे पाते हैं। ये योग फोकस करने की क्षमता बढ़ाता है, आप स्ट्रेस फ्री रहते हैं और बेहतर महसूस कर पाते हैं। ऐसे में इस टेक्निक को काफी एक्ट्रेस और एक्टर भी अपना रहे हैं और इन्हीं में से एक है अनन्या पांडे।

Zen Meditation

आपने पता नहीं शायद इसके बारे में सुना है या नहीं पर जेन मेडिटेशन एक टैक्निक है जिसमें ध्यान के साथ खुद के लिए अनुशासन के नियमों को फॉलो करना होता है। ज़ेन ध्यान एक पारंपरिक बौद्ध अनुशासन है जो दिमाग कैसे काम करता है, इसकी जानकारी देता है और आपको हर प्रकार से खुश रहना सीखाता है।

Zen Meditation के Benefits

इसका मेन उद्देश्य मन की सहज स्पष्टता और कार्यशीलता को उजागर करना है। इससे ध्यान करने, खुद को शांत रखने और गहरी सांस लेने में मदद मिलती है। आप अपने आप को बेहतर महसूस करते हैं और आप खुद को समझ पाते हैं। काम के स्ट्रेस को भी आराम से हैंडल कर पाते हैं, चैन की नींद आती है। इस ध्यान से रचनात्मकता और शारीरिक कल्याण को बढ़ावा मिलता है।

जेन मेडिटेशन करने का तरीका

इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसे करने के लिए सबसे पहले शांत जगह पर बैठ जाएं। उसके बाद अपने ठीक सामने एक टेबल पर कैंडिल जला लें। उसे देखें और शांति से बैठ जाएं। देखते-देखते आंखें बंद कर लें, सांस लें और सांस छोड़ें। इसकी कम से कम रोजाना 5 सेट में प्रैक्टिस करें। ऐसे में 30 मिनट ये एक्सरसाइज करने से आप बेहतर महसूस करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *