लोग निखरी और ब्राइट के लिए तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे भी और इन्हीं नुस्खों में से एक है चेहरे पर आलू का रस लगाना। लोग मानते हैं कि आलू का रस लगाने से स्किन को ब्राइट करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या वाकई ही ऐसा होता है? चलिए एक्सपर्ट्स से जानते हैं।

एक्सपर्ट का कहना

इस पर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ बताती हैं कि ज्यादातर मामलों में चेहरे पर आलू का रस लगाना सेफ होता है, मतलब ये हानिकारक नहीं है, लेकिन आप ये नहीं उम्मीद कर सकते कि आपको चेहरे पर कोई जादू दिखे। डॉक्टर बताती हैं कि आलू का रस लगाने से त्वचा को थोड़ा चमकदार दिखने में मदद मिल जाती है, पर आप इसे परमानेंट नहीं मान सकते। आलू के रस को कॉटन पैड पर लेकर चेहरे पर लगा सकते हैं और लगभग 25 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें और याद रखें कि इसके बाद आपने मॉइस्चराइजर जरूर लगाना है।

आंखों की पफीनेस के लिए

वे आगे बताती हैं कि आलू का इस्तेमाल आंखों की पफीनेस को कम करने में भी लाभदायक है। जिसके लिए आपको आंखों पर ठंडे आलू के स्लाइस को रखकर थोड़ी देर तक छोड़ देना है। ऐसा करते हैं तो डार्क सर्कल्स को कम होने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए कैसे है फायदेमंद आलू का रस?

आपको बता दें कि आलू में एजेलिक एसिड होता है, जो हाइपरपिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है। साथ ही आलू का रस कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जिससे भी ये स्किन को फायदे देता है। इसलिए चाहते हैं कि आपको भी ऐसे फायदे मिले तो एक सीमित मात्रा में ही चेहरे पर आलू का रस लगाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *