हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा, जिस तरह टीवी पर एक्ट्रेस की होती हैं, वैसी हो जाए, यानि एकदम मुलायम और चमकदार। लेकिन आपको बता दें कि वो टीवी की दुनिया है और उनके चेहरे को साफ दिखाने में बहुत सी एडिटिंग का भी इस्तेमाल किया जाता है इसलिए आप असलियत में रहे तो ज्यादा बेहतर है, लेकिन फिर भी आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से अपनी स्किन को असल में अच्छी बना सकते हैं।

ऐसे में अगर बात करें कील-मुहांसों की तो ये भी बहुत परेशानी देते हैं। ये बदलते मौसम और अन्य कई कारणों से चेहरे पर हो जाते हैं। लंबे समय से चेहरे पर रहने से दाग और धब्बे बन जाते हैं और इसलिए आप इसे ठीक करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए घरेलू उपायों की मदद जरूर लें।

कील-मुंहासों को जड़ से हटाएं

नींबू का रस

नींबू के रस को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले नींबू को एक चम्मच में निचोड़ लें। फिर कॉटन की मदद से जहां कील-मुंहासें हैं वहां लगा लें और कुछ 10 मिनट के बाद धो लें। आपको बता दें कि नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो त्वचा से ज्यादा ऑयल और पिंपल्स को दूर कर देता है। इससे चेहरा चमकदार और बेहतर बनता है और स्किन मुलायम भी रहती है।

हल्दी और शहद

चेहरे पर से कील मुहांसों को जड़ से खत्म करने के लिए हल्दी और शहद का उपयोग करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। लगाने के बाद करीब 20 मिनट तक इसको ऐसे ही रखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। आपको बता दें कि हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को कम करते हैं, साथ ही इसको लगाने से चेहरा एकदम क्लीन हो जाएगा।

लहसुन का रस

बार-बार होने वाले कील-मुंहासों को कम करने के लिए लहसुन के रस को चेहरे पर लगाएं। इसके यूज के लिए सबसे पहले लहसुन की एक कली को पीसें और उसका रस निकालें। इसके बाद सीधे मुंहासों पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। लगाने के कुछ समय बाद गुनगुने पानी से धो लें। आपको बता दें कि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया में कमी लाते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकीली हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *