कई बार आपने अपने आस-पास ऐसे कई लोग देखे होंगे जो खुद से बातें करते है हालांकि हम लोग उन्हें पागल समझते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह आदत आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। इसको सेल्फ टॉक कहते हैं। सेल्फ टॉक ऐसी आदत होती है जब जागती हुई स्थिति में आप खुद से ही बात पॉजिटिव बातें करते हैं। यदि आपको भी खुद से ही बातें करना अच्छा लगता है या फिर किसी खराब सिचुएशन में आप अपने से बातें करते हैं तो आपको बता दें कि यह एक अच्छी आदत है। आइए आपको बताते हैं सेल्फ टॉक के फायदे।
आखिर क्या होती है सेल्फ टॉक?
यह आपके सबकॉन्शियस माइंड से होती है। इससे आपको खुद ही सवाल-जवाब और आइडिया मिलने में मदद मिलती है। यह पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह की होती है। यदि आप पॉजिटि सोचेंगे तो अपने बारे में ज्यादा अच्छा बोलेंगे। पॉजिटिव सेल्फ टॉक के भी कई फायदे होते हैं।

फायदे
. पॉजिटिव सेल्फ टॉक से आपकी फिजिकल ही नहीं मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है।
. इससे आपको जिंदगी में संतुष्टि मिलेगी।
. यह आपके इम्यून फंक्शन को भी सही रखेगी।
. यदि आपको किसी तरह का दर्द है तो उसे कम करने के लिए भी सेल्फ टॉक फायदेमंद साबित होगी।
. कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को ठीक रखने में भी यह मदद करेगी।
. स्ट्रेस कम करने के लिए भी यह फायदेमंद मानी जाती है।
बढ़ेगा मोटिवेशन
सेल्फ टॉक से आपका मोटिवेशन बढ़ेगा। इससे आप खुद को बड़ी से बड़ी चीज के लिए तैयार कर पाते हैं। आप सेल्फ मोटिवेट होंगे और खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

पॉजिटिव सेल्फ टॉक से आपकी मेंटल स्किल्स बढ़ेगी। इससे आप ज्यादा आसानी से समस्याओं को सुलझा पाएंगे। सेल्फ टॉक लोगों से हट के सोचने में आपको मदद करेगी। इससे आपका स्ट्रेस और एंग्जायटी का खतरा भी कम होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
