सर्दी के इस मौसम में कफ और सूखी खांसी जैसी समस्याएं बहुत परेशान करती हैं। खासतौर पर जो लोग ब्रोंकाइटिस जैसे क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से जूझ रहे हों उन्हें खांसी के दौरान मतली, बलगम, नाक और आंख से पानी निकलना भी आम है। वहीं कई कारणों से पुरानी खांसी शुरु हो सकती है जिसके कारण आपकी इम्यूनिटी पर भी काफी असर होता है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और बदलते मौसम के कारण नाक की नली में सूजन आ जाती है। ऐसे में आज आपको इस समस्या से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अदरक आप कैसे खा सकते हैं।

वायरल बीमारियों से होगा बचाव

इस मौसम में यदि आप अदरक का रस पीते हैं तो खांसी, सर्दी, जुकाम की समस्या नहीं होगी। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। वहीं तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं जो सर्दी-फ्लू जैसी बीमारियों से आपका बचाव करेंगे। गुड़ में मौजूद आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो श्वसन मार्ग को साफ करने, फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी। ये शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करेंगे। सर्दी में यदि आप गुड़ खाएंगे तो आपके शरीर को गर्मी मिलेगी। चीनी की जगह सर्दियों में आप गुड़ खा सकते हैं।

इस तरह बनाएं अदरक का ड्रिंक

सामग्री

अदरक – 1 इंच
गुड़ – 1 कुटा हुआ
तुलसी की पत्तियां – 5-10

बनाने का तरीका

. ड्रिंक को बनाने के लिए पहले आप अदरक को कद्दूकस करें।

. फिर इसका रस निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएं।

. तुलसी की पत्तियों को पीसकर इसका रस इसमें मिला लें।

. इस ड्रिंक का सेवन आप कर सकते हैं।

इसके अलावा आप एक गिलास पानी में अदरक का रस, तुलसी के पत्ते और कुटा हुआ गुड़ मिलाकर भी पी सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यह सारी चीजें ताजी हो ।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *