हमेशा से सेंधा नमक यानी रॉक साल्ट क्लींनजिंग के लिए इस्तेमाल होता रहा और स्किन के डेड सेल्स का सफाया करने के लिए भी। आपको बता दें कि सेंधा नमक एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो त्वचा पर जमी गंदगी को साफ करने में मददगार है। इसके इस्तेमाल से स्किन के हर पोर्स खुल जाते हैं और और त्वचा आराम से सांस लेती है। तो चलिए आज सेंधा नमक के फायदों के बारे में विस्तार से जानें।

सेंधा नमक से क्लींजिंग

सेंधा नमक से चेहरे की क्लींजिंग के लिए आपको करना ये है कि नहाने से पहले सेंधा नमक लें और इसे शरीर के उन हिस्सों पर स्क्रब कर लें जहां मैल है या पूरी बॉडी पर ही स्क्रब कर लें। इसके इस्तेमाल से गंदगी और डेड सेल्स साफ हो जाते हैं और स्किन अच्छी हो जाती है।

पिग्मेंटेशन के लिए

शरीर पर पिग्मेंटेशन से परेशान हैं तो सेंधा नमक और शहद को मिलाकर एक क्लींनजर बना लें और फिर इसे शरीर पर लगाकर हल्के-हल्के स्क्रब कर लें। इस क्लींनजर से पिग्मेंटेशन को कम करने के साथ स्किन को खोलने और साथ ही हाइड्रेट करने में मदद मिलेगी।

सेंधा नमक और एलोवेरा

सेंधा नमक और एलोवेरा का इस्तेमाल आपकी त्वचा को साफ रखने में मददगार है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए सेंधा नमक, जिसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिला लें। जब ये सब मिला लें तो स्किन पर स्क्रब करें। इसके इस्तेमाल से एक्ने जैसी समस्याओं का भी सामना नहीं करना पेड़गा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *