लौकी और आंवला दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन दोनों चीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपका वजन कंट्रोल करने से लेकर पाचन स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं इन दोनों चीजों का सेवन करने के साथ-साथ लोग जूस भी बनाकर पीते हैं। लौकी और आंवला का जूस पीने से सिर्फ आपकी बॉडी डिटॉक्स नहीं होती बल्कि त्वचा भी हेल्दी रहती है। नियमित तौर पर यदि आप इसका सेवन करते हैं तो मोटापा भी कंट्रोल में रहेगा। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको लौकी और आंवला पीने के कुछ और फायदे होते हैं।
पेट रहेगा स्वस्थ
आंवला और लौकी का जूस पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसको पीने से कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा यह जूस पीने से आपका खाना भी जल्दी और आसानी से पचेगा। यदि आपका पेट फूलता है या गैस बनती है तो आंवला और लौकी से बने जूस को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल जरुर करें।

वजन घटाने में मिलेगी मदद
यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो ऐसे में भी लौकी और आंवला का जूस आप पी सकते हैं। इसमें फाइबर और विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसको पीने से आपका मेटाबॉल्जिम तेज होगा और शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी भी कम होगी। लौकी और आंवला का जूस पीने से आपका पेट भी भरा हुआ रहेगा जिससे आप ओवरइटिंग भी नहीं कर पाएंगे।
किडनी रहेगी हेल्दी
आंवला और लौकी से बना जूस पीने से आपकी किडनी संबंधी समस्याएं भी दूर होगी। इसे पीने से आपकी किडनी के काम करने का तरीका अच्छा होगा। इसे पीने से आपकी किडनी डैमेज होने से भी बच जाएगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी को सपोर्ट करने में मदद करेंगे। इसको पीने से किडनी में जमे टॉक्सिन्स और कैमिकल्स साफ होंगे।
दिल रहेगा हेल्दी
यह जूस आपके लिए कई तरह से फायदेमंद रहेगा। इसको यदि आप पिएंगे तो आपके शरीर में एलडीएल यानी की बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होगा और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ेगी। इसे पीने से आपकी हार्ट हेल्थ भी अच्छी होगी। इसमें पौटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यदि आप इसको पीते हैं तो आपकी हार्ट हेल्थ अच्छी रहेगी और आपका कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम भी बेहतर होगा।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन-सी मौजूद होता है। यह इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
