महिलाएं हमेशा अपने बालों को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, लेकिन बार-बार हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप बिना किसी हीटिंग टूल के अपने बालों में नेचुरल और परफेक्ट कर्ल्स पाना चाहती हैं, तो यहां कुछ घरेलू तरीके दिए गए हैं जो न केवल सुरक्षित हैं बल्कि आपके बालों को भी स्वस्थ रखते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे आसान और प्रभावी तरीके, जिनसे आप बिना हीटिंग टूल के अपने बालों को कर्ल कर सकती हैं।

बैलून से करें कर्ल: एक नया और आसान तरीका

इंस्टाग्राम पेज aloanaferreira पर एक अनोखा तरीका शेयर किया गया है, जिसमें बैलून का उपयोग किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले सिलेंडर शेप के बैलून को फुलाकर अलग रख लें। फिर हल्के गीले बालों को तीन हिस्सों में बांटकर, सामने के हिस्से को इनवर्ट बैलून में लपेटकर टाई कर दें। साइड सेक्शन के लिए बड़े सिलेंडर बैलून को बीच में रखकर बालों को उसके चारों ओर लपेटें। इसे 2-3 घंटे या रातभर छोड़ दें और फिर सेफ्टी पिन से बैलून फोड़ें। आपके बाल खूबसूरत कर्ल्स में बदल जाएंगे, जैसे आपने ब्लो-ड्राई किया हो!

ब्रेडिंग से कर्ल पाएं

अगर आप सॉफ्ट और नैचुरल कर्ल चाहती हैं, तो ब्रेडिंग एक बेहतरीन तरीका है। सबसे पहले बालों को हल्का गीला करें और फिर दो या चार हिस्सों में बांट लें। हर हिस्से में टाइट चोटी बनाकर रातभर छोड़ दें। सुबह चोटी खोलने पर आपको सॉफ्ट और नैचुरल कर्ल मिलेंगे। इस विधि से टाइट चोटी बनाने पर कर्ल टाइट होंगे, और लूज़ चोटी से वेवी कर्ल मिलेंगे।

ट्विस्ट एंड पिन (Twist and Pin) से बाउंसी कर्ल्स

बालों को हल्का गीला करें और छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। फिर हर हिस्से को ट्विस्ट करके छोटी-छोटी बन बनाएं और बॉबी पिन से फिक्स कर लें। इन्हें 5-6 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इन्हें खोलें और आपको सॉफ्ट और बाउंसी कर्ल्स मिलेंगे।

जुराब से कर्लिंग

यह एक और दिलचस्प तरीका है जिसमें जुराब का इस्तेमाल किया जाता है। लंबी जुराब को रोल करके डोनट शेप में बना लें। बालों को हाई पोनीटेल में बांधकर जुराब के चारों ओर लपेटें और बन बना लें। इसे रातभर छोड़ दें, और सुबह खोलने पर आपको खूबसूरत, नैचुरल वेवी कर्ल्स मिलेंगे।

रोलर्स या पेपर टॉवल से कर्लिंग

बालों को हल्का गीला करें और छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। फिर हर हिस्से को रोलर या पेपर टॉवल में लपेटकर क्लिप से फिक्स कर लें। इसे 5-6 घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में रोलर्स खोलकर हल्के हाथों से सेट करें। इससे आपको क्लासिक और टाइट कर्ल मिलेंगे।

हेयरबैंड से नैचुरल वेवी लुक

हेयरबैंड कर्लिंग भी एक आसान तरीका है। सिर पर एक बड़ा हेयर बैंड पहनें और बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बैंड के चारों ओर लपेट लें। इसे रातभर छोड़ दें और सुबह इसे खोलकर उंगलियों से सेट करें। इस विधि से आपको स्मूद और नैचुरल वेवी लुक मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *