शरीर को हेल्दी रखने के लिए हर विटामिन की पर्याप्त मात्रा में जरुरत होती है। उन्हीं विटामिन्स में से एक है विटामिन-डी3। यह विटामिन खून और हड्डियों में कैल्शियम का बैलेंस बनाए रखने, हड्डियों को बनने और उसके रखरखाव के लिए जरुरी माना जाता है। यदि इसकी शरीर में कमी हो जाए तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में विटामिन-डी की भी पूरी मात्रा नहीं है। ऐसे में इसके कारण आपको हड्डियों और मांसपेशियों से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा विटामिन-डी3 की कमी होने के कारण दिमाग की कार्यप्रणाली और हार्मोनल हेल्थ पर भी असर होता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि इसकी कमी के लक्षण क्या हैं और आप उसे कैसे पूरी कर सकते हैं।

इन लोगों को ज्यादा होती है विटामिन की कमी

यह विटामिन हड्डियों को हेल्दी रखने, उनके विकास और रखरखाव के लिए जरुरी होता है। इसके अलावा तंत्रिका तंत्र, मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम और इम्यूनिटी पॉवर में भी खास भूमिका निभाता है। इसकी कमी उन लोगों को ज्यादा होती है जिनकी स्किन में मेलेनिन की मात्रा ज्यादा हो।

विटामिन-डी3 की कमी के लक्षण

मांसपेशियां हो जाएगी कमजोर

इस विटामिन की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर होने लग जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब विटामिन-डी की कमी होती है तो विटामिन कैल्सीडियोल को इकट्ठा नहीं कर पाता इसके कारण मांसपेशियां लंबे समय तक कमजोर होने लगती हैं।

डिप्रेशन जैसा महसूस होना

इस विटामिन-की कमी के कारण आप डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। आपको बता दें कि यह विटामिन मूड स्विंग्स से बचाने में मदद करता है और डिप्रेशन जैसे लक्षण कम करता है लेकिन जब शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आप दुखी और उदास हो सकते हैं।

लंबे समय तक रहेगी थकान

यह विटामिन की कमी मेटाबॉल्जिम के कारण भी हो सकती है। इससे जूझ रहे लोगों के शरीर में कई तरह का दर्द और समस्याएं होती हैं। इसके कारण आपको लंबे समय तक थकान भी महसूस होगी।

इस तरह करें कमी पूरी

शरीर में से विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में बदलाव करें। डाइट में अंडा, मछली, दूध, दही, मक्खन और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें। इसके अलावा सुबह उठकर पहली धूप जरुर लें। इस तरह आप इस विटामिन की कमी से बच पाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *