वजन कम करना आज के समय बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। वजन बढ़ तो जल्दी जाता है लेकिन उसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है। वजन बढ़ने के दो कारण होते हैं पहला तो ज्यादा खाना खाना और दूसरी एक्सरसाइज न करना। वहीं यदि आप अपना वजन कम नहीं कर पा रहे तो आपकी रोज की कुछ आदतें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। इन रोज की कॉमन आदतों में हमारा ध्यान नहीं जाता और बाद में यही आपके वजन बढ़ने का कारण बनेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें है जिसके कारण आपका वजन बढ़ सकता है।

बिना सोचे हुए कुछ भी खाते रहना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो टीवी देखते या फोन चलाते हुए कुछ न कुछ स्नैक्स खा लेते हैं तो इससे आपके शरीर में कैलोरी का इनटैक बढ़ेगा। ऐसे में अपने पोर्शन साइज का ध्यान रखें। इससे भी आपका वजन कम होगा।

पूरी नींद लें

यदि आपकी नींद पूरी न हो तो हार्मोन्स का लेवल बिगड़ सकता है। ऐसे में इसके कारण आपकी भूख भी बढ़ जाएगी। इससे आपको हाई कैलोरी वाली चीजें खाने की क्रेविंग भी होगी।

नाश्ता छोड़ना

कुछ लोग अपना वजन कम करने के चक्कर में अपना ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आदत सही नहीं है। इससे आपका वजन कम होने की जगह तेजी से बढ़ने लगेगा क्योंकि यदि आप सुबह का मील स्किप करेंगे तो लंच में ओवरइटिंग होगी जिसके कारण शरीर में कैलोरी का इनटेक बढ़ जाएगा।

जल्दी-जल्दी खाना खाना

जब आप जल्दी-जल्दी खाना खाएंगे तो दिमाग को समय नहीं मिलता। इसके कारण उसे समझ नहीं आता और वह पेट भरने का संकेत भी नहीं दे पाता। ऐसे में जब दिमाग की ओर से कोई सिग्नल न मिले तो आप जरुरत से ज्यादा खा लेते हैं इसके कारण भी आपका वजन बढ़ने लगता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *