बहुत बार ऐसा होता है कि सुबह उठने के बाद तेजी से भूख लगती है और ये महिलाओं के लिए और भी परेशानी भरा हो जाता है, क्योंकि वे सुबह उठने के बाद बिना कुछ खाए काम में ही जुट जाती हैं। लेकिन उन्हें ये भी पता हो कि काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है और उसके लिए खाना भी पड़ता है। इसलिए ऐसे में आपके लिए सुबह खाने वाले चीजों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
सुबह का हेल्दी आहार
सुबह उठने के बाद अगर हेल्दी आहार लेंगी तो पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू के रस और शहद को पीकर करें, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे।
ड्राई फ्रूट्स
सुबह उठने के बाद ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। रात के समय 4-5 बादाम, 2 अखरोट और कुछ किशमिश को भिगो कर रख दें और सुबह उठने के बाद खा लें। इनमें काफी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक है।
Fresh Fruits
ये तो हमें शुरू से पता है कि फल खाना स्वास्थ्य के लिए कितना बेहतर होता है। सुबह उठने के बाद आप पपीता, सेब, केला आदि फलों को खा सकते हैं, क्योंकि इनमें फाइबर और विटामिन काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही फलों में नेचुरल चीनी होता है, जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है।
Oats
ओट्स में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते है, जो शरीर के लिए काफी फायदे हैं, साथ ही आपका पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की सेहत को सुधारने में मदद होती है। ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन फाइबर होता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
