हर कोई दुनिया में स्ट्रेस से परेशान हैं और ऐसे में लोग लंबी छुट्टी ले रहे हैं पर मजे की बात ये है कि ये छुट्टी लोग घूमने के लिए नहीं बल्कि सोने के लिए ले रहे हैं। जी हां, सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन अब घूमने के लिए स्लीप टूरिज्म का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन लोग ये ले क्यों रहे हैं और इससे लोगों को कैसा महसूस हो सकता है, चलिए जानते हैं विस्तार से।

Sleep Tourism

इसका मतलब ये हुआ कि नींद के लिए घूमना। स्लीप टूरिज्म चाहे आपने शब्द न सुना हो लेकिन आपने बहुत बार महसूस किया होगा कि आपको सोने के लिए छुट्टी लेनी चाहिए। इसमें छुट्टियां मनाने के लिए लोग अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने या आरामदायक नींद का अनुभव करने के प्रयास में किसी विशेष जगह या होटल में जाते हैं। इसका मेन है लक्ष्य घूमने से ज्यादा आराम करना।

स्लीप टूरिज्म की जगहें

स्लीप टूरिज्म के लिए अक्सर लोग प्राकृतिक शांति वाली जगहों पर जाते हैं और बेहतर महसूस करना चाहते हैं। साथ ही अक्सर ये ट्रेवल लक्जरी होटलों, रिट्रीट या वेलनेस सेंटरों के लिए की जाती हैं। वातावरण और गतिविधियों नींद की समस्याओं के हिसाब से होती है जो कि आपको एक अच्छा नींद लेने के लिए प्रेरित करे। स्लीप टूरिज्म के लिए आप कुर्ग, कोडईकनाल, मैसूर और ऋषिकेश जा सकते हैं।

इसके फायदे

काम का स्ट्रेस होगा कम

स्लीप टूरिज्म पर जाने से लोगों के काम का स्ट्रेस कम हो जाता है। और वे बेहतर महसूस करते हैं। अपने काम की टेंशन भूलकर, माइंड डिटॉक्स करते हैं। इस वजह से प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और जब वापिस आते हैं तो बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

बॉडी होती है रिकवर

जब शरीर आराम करता है और सोता है तो बेहतर महसूस करता है। सोने से शरीर को हल्का महसूस होता है और बॉडी खुद को रिकवर कर लेती है।

रिफ्रेश

इसके बाद आप खुद को रिफ्रेश महसूस करते हैं। साथ ही आप खुद को समय देना शुरू करेंगे अगर नहीं देते। तो ऐसे ही इन तमाम फायदों के लिए लोग स्लीप टूरिज्म की मदद ले रहे हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *