किडनी, ब्लैडर और अन्य इंफेक्शन्स के कारण यूरिन में बदलाव होने लगते हैं। यूरिन में खून आना या खून के थक्के दिखना कोई आम लक्षण नहीं है यह किसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है। यूरिन में रक्त या थक्के आने को हैमट्यूरिया कहते हैं। यूरिन में रक्त देखकर अक्सर सभी घबरा जाते हैं। इसके अलावा यह भी मान लेते हैं कि यह समस्या खुद ठीक हो जाएगी लेकिन इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी भी तरह की बीमारी का बचाव आप शुरुआती लक्षण लगाकर ही कर सकते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो यूरिन में खून आना कई बार कैंसर का संकेत भी हो सकता है। इसके लिए एक्सपर्ट्स कई तरह के टेस्ट भी करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यूरिन से खून आना किस कैंसर का कारण बनेगा।

प्रोस्टेट कैंसर

यह कैंसर पुरुषों में आम होता है। ज्यादा उम्र के बुजुर्ग प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं से जूझ सकते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो जब प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ती है या फिर उसमें ट्यूमर बनने लगता है तो इसके कारण यूरिनरी ट्रैक्ट में दबाव पड़ेगा इसके कारण यूरिन में खून के थक्के या फिर खून आने की समस्या हो सकती है।

किडनी का कैंसर

कुछ लोगों को यदि किडनी संबंधी समस्याएं हो जैसे कि ट्यूमर तो भी पेशाब में से खून या फिर खून के थक्के दिख सकते हैं। इसके कारण कैंसर किडनी की नलिकाओं और यूरिन बनाने वाली प्रणाली को प्रभावित करता है जिसके चलते समस्या बढ़ सकती है।

ब्लैडर कैंसर

यूरिन से रक्त या फिर थक्के बनना ब्लैडर कैंसर का कारण भी हो सकता है। ऐसी समस्या तब होती है जब ब्लैडर की परत में असामान्य तौर पर कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं। यह कैंसर का रुप ले लेती है। यह समस्या कुछ तरह के कैमिकल्स, धूम्रपान और बार-बार यूरिन इंफेक्शन के चलते हो सकती है।

सर्वाइकल कैंसर

यह कैंसर महिलाओं को बहुत जल्दी प्रभावित करता है। इसके कारण उनके सर्वाइकल में असामान्य तौर पर कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कैंसर बनने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है। कुछ मामलों में तो यह कैंसर यूरिनरी ट्रैक्ट को भी प्रभावित करेगा जिसके कारण यूरिन में रक्त आ सकता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट का कैंसर

यह कैंसर यूरिनरी ट्रैक्ट पर असर डालता है। इसके कारण यूरेटर और यूथेरा प्रभावित होते हैं जिसके चलते मरीज को ब्लड क्लॉट दिख सकते हैं।

इस तरह करें पहचान

यूरिन में यदि रक्त आए तो डॉक्टर आपको यूरिन एनालिसिस करवाने के लिए कहते हैं। इसमें रक्त में कैंसर की कोशिकाओं की पहचान होती है। इसके अलावा सीटी स्कैन, सिस्टोस्कोपी, बायोप्सी और अल्ट्रासाउंड के जरिए भी बीमारी का पता लगाया जाता है।

ये भी रखें ध्यान

यूरिन में रक्त आना या ब्लड के थक्के बनने गंभीर समस्या हो सकती है हालांकि हर बार इसके कारण कैंसर हो यह कहना मुश्किल है लेकिन अपनी समय पर जांच करवाएं और कैंसर की पहचान आप शुरुआती तौर पर कर सकते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो कैंसर का इलाज पहली स्टेज में आसान हो सकता है। सही समय पर इलाज मिलने से कैंसर के कारण होने वाली समस्याओं का खतरा कम होगा। वहीं यदि जरुरी है तो किसी भी तरह के लक्षण नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *