स्कैल्प की इंफेक्शन, डैंड्रफ की समस्या, बालों का झड़ना ये बालों की समस्याओं में से एक है। बहुत से लोगों हैं जो इनमें से किसी एक की वजह से परेशान होंगे या फिर सभी से ही। लेकिन आपको यहां हम एक कारगर तरीका बताने जा रहे हैं जो आपके बालों की समस्याओं को खत्म कर सकता है। आपको जानकर हैरानी तो होगी, लेकिन झड़ते बालों के लिए कपूर का इस्तेमाल काफी मददगार हो सकता है। कपूर स्कैल्प को साफ करने के साथ-साथ कई समस्याओं के निदान में सहायक है।
बालों पर कपूर का इस्तेमाल
सफेद बालों के लिए
कपूर के इस्तेमाल से सफेद बालों को रोकने और उन्हें टालने में मदद मिल सकती है, क्योंकि ये एक प्राकृतिक तरीका है। इसके तेल को स्कैल्प पर लगाने से बाल साफ रहेंगे, फ्री रेडिकल्स से बचाव होगा और बाल सफेद नहीं होगे।
बालों के झड़ने की समस्या
बालों का झड़ना या डैंड्रफ अक्सर स्कैल्प इंफेक्शन की वजह से हो सकता है और कपूर इसमें आपकी मदद कर सकता है। आपको बता दें कि कपूर एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरा हुआ है, जिससे स्कैल्प साफ रहता है और बालों को पोषण मिलता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से बालों में ब्लड सर्कुलेशन तेज होचा है और आपके बाल हेल्दी बनते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए आपको करना ये है कि नारियल तेल को गर्म करें और फिर कपूर का पाउडर मिला दें। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें और फिर कॉटन की मदद से बालों में लगाएं। कॉटन से बालों पर लगाने के बाद बालों को हल्के हाथों से मसाज करें।
सरसों के तेल में कपूर
नारियल तेल के अलावा आप सरसों के तेल में भी कपूर मिलाकर अपने बालों की अच्छी ग्रोथ कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों का तेल गर्म करना है और कपूर मिला लेना है। मिलाने के बाद इसे बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसकी मदद से आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे और बालों की ग्रोथ तो अच्छी होगी ही।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
