सर्दियों के इस मौसम में दिनचर्या काफी बदल जाती है। ठंडी हवाओं और मौसम बदलने के कारण लोग बाहर भी जाना पसंद नहीं करते। इसके अलावा ठंड में फिजिकल एक्टिविटीज भी कम होने लगती हैं और गर्म चीजें खाने का दिल करता है। इन सबके चलते ज्यादातर लोगों का वजन बढ़ने लगता है जिससे वह मोटापे से ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में यदि आपका भी इस मौसम में वजन बढ़ने लगा है तो आप बाजरे का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करेगा। साथ ही आपकी पाचन क्रिया और इम्यूनिटी भी मजबूत करने में मदद करेगा। अगर आप मोटापे से जूझ रहे हैं तो बाजरे की राब को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा कैसे बना सकते हैं।

फाइबर से होती है भरपूर

बाजरे में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा। इसे खाने से आप कम कैलोरी का सेवन करेंगे जिससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

डायबिटीज करेगी कंट्रोल

डायबिटीज और मोटापा यह दोनों चीजें आपस में काफी हद तक जुड़ी हैं। ऐसे में बाजरे की राबी सर्दियों में आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करेगी। इसे खाने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहेगा।

पाचन में होगा सुधार

बाजरे की राब में पाए जाने वाले फाइबर आपकी पाचन क्रिया को सुधारेंगे। इसके अलावा यह शरीर मं मौजूद विषैले तत्वों को भी बाहर निकालने में मदद करेंगे। इसे खाने से आपको कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है कम

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है। ऐसे में धीरे-धीरे यह आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करेगी। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और आप एक्स्ट्रा खाना खाने से भी बचेंगे। इसे खाने से आपका मोटापा भी कंट्रोल में रहेगा।

इस तरह बनाएं बाजरे का राब

सामग्री

बाजरे का आटा – 2 बड़े चम्मच
घी – 1 छोटा चम्मच
गुड़ – 1 बड़ा चम्मच (स्वादअनुसार)
सौंठ पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
पानी – 2 कप

बनाने का तरीका

. सबसे पहले पैन में घी गर्म कर लें।
. फिर इसमें बाजरे का आटा मिलाएं।
. मिश्रण को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक अच्छी खुशबू न आए।
. फिर इसमें पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
. इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई भी गांठ न बने।
. मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो।
. फिर इसमें गुड़ और सौंठ का पाउडर मिलाएं।
. 2-3 मिनट तक इसको पका लें।
. जब यह राब बन जाए तो इसको आप गर्मा-गर्म खा सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजरे की राब का सेवन आप खाली पेट ही करें। ठंड के मौसम में इसको पिएं इससे आपका शरीर गर्म रहेगा। यह न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि आपके लिए हेल्दी भी रहेगी। इसे अपने डाइट में शामिल करने से आप वजन कंट्रोल में रख सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *