देसी घी को तो वैसे भी ताकत का एक सोर्स माना जाता है। इसे लगभग सभी कारणों की वजह से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको एक चीज बताएं कि देसी घी को आंखों के पास लगाने से बहुत से फायदे होते हैं। देसी घी से आंखों की मसाज करने से आंखों का स्वास्थ्य बना रहता है और इससे दूर की दृष्टि की समस्या का भी हल होता है। देसी घी से आंखों की मसाज करने को नेत्र तर्पन (Netra tarpan) कहते हैं। देसी घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह होता है तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से।

आयुर्वेदिक उपचार

चाहते हैं कि आपकी आंखों का स्वास्थ्य बना रहे तो देसी घी मसाज करना एक अच्छा ऑपशन हो सकता है।घी से बने नेत्र स्नान को नेत्र-तर्पण कहते हैं। ये आयुर्वेदिक उपचारों में से एक है।

काले घेरे करे कम

जैसा कि आपको बताया है ऊपर की देसी घी ताकत का सोर्स है तो उसी तरह देसी घी में विटामिन मौजूद हैं जो आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने और रोकने में मददगार हैं। आंखों के आस-पास घी से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे उस एरिया में कोलेजन बूस्ट होगा, सेल्स की टोनिंग होती है और काले घेरों को कम करने में मदद मिलती है।

Hydrates your eyes

आंखों के लिए घी का इस्तेमाल करने से आंखों का हाइड्रेशन स्तर बना रहता है और जिन्हें ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या है उसे ठीक कर सकता है। साथ ही आपकी आंखें हेल्दी भी बनती हैं।

कैसे लगाएं देसी घी

इसे लगाने के लिए 2 से 3 बड़े चम्मच देसी घी गर्म कर लें। गर्म करने के बाद इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। लेट जाएं और देसी घी को आंखों के ऊपरी भाग पर लगाएं। इसके बाद अपनी आंखें खोलें और कप को 2 मिनट के लिए आंखों के चारों तरफ घुमाएं। साथ-साथ पलकें झपकाते रहें और इधर-उधर देखते रहें ताकि घी आंखों को पूरी तरह से ढक सके। हाथों को रगड़ें और हल्के-हल्के मसाज करें। दो से तीन हफ्तों में 3 से 4 बार दोहराएं। ऐसा करने से पलकें भी लंबी और घनी होंगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *