डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इससे जूझ रहे मरीजों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। इसके कारण मरीज का ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है जिसका असर पूरे शरीर पर होता है। डायबिटीज के मरीजों को इस बीमारी के कारण पैरों में छाले भी होने लगते हैं। इस समस्या को बुलोसिस डायबिटिकोरम या डायबिटिक ब्लिस्टर कहते हैं। खासतौर पर डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों में यह समस्या आम है। डायबिटीक ब्लिस्टर के कारण उनके पैरों में इंफेक्शन भी बढ़ जाता है लेकिन यदि आपको कारण पता चल जाए तो आप समस्या को रोक सकते हैं। तो चलिए आपको आज इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि पैरों में छाले क्यों होते हैं और आप इससे कैसे बच सकते हैं।

कारण

ब्लड सर्कुलेशन हो जाएगा खराब

डायबिटीज के मरीजों के पैरों में कम ब्लड फ्लो होता है जिसके कारण स्किन ड्राई और फटने भी लगती है। इसके कारण छाले होने का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसके अलावा खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण छाले ठीक होने में भी समय लग सकता है।

इंफेक्शन

इन मरीजों के पैरों में बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है जिसके कारण छाले हो सकते हैं। इन लोगों के शरीर में इंफेक्शन होने के जितना खतरा होता है उतनी ही तेजी से इसके फैलने का भी खतरा रहता है। ऐसे में यदि आप इंफक्शन से बचना चाहते हैं तुरंत इलाज करवाएं।

नर्व डैमेज

शरीर में हाई ब्लड शुगर के कारण भी आपके पैरों की नसों में नुकसान होगा। इसके चलते आपके पैरों की स्किन पर दबाव पड़ेगा। पैरों पर छोटे या बड़े छाले भी हो सकते हैं। नर्व डैमेज होने के कारण आपको दर्द और बैचेनी भी महसूस नहीं होगी इसलिए छाले होने का पता लगाना मुश्किल हो जाएगा।

दवाईयों के कारण

कुछ दवाईयों के कारण पैरों में छाले का कारण बनेगा। इतना ही नहीं ये दवाईयां आपका ट्रीटमेंट भी धीमा करेगी जिसके कारण छाले ठीक होने में भी समय लगेगा। कई बार तो यह ठीक ही नहीं हो पाएंगे।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ना

इसके कारण ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है जो कि स्किन में ग्लूकोज के बढ़ने का कारण बनेगा। इससे आपके पैरों की स्किन ड्राई और बेजान हो जाएगी। ऐसे में हाई ब्लड शुगर लेवल के चलते भी पैरों में छाले होने का खतर बढ़ जाएगा। हाई ब्लड शुगर लेवल आपके शरीर क अच्छे से काम करने में भी रोकेगा जिसके कारण आप इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं।

ऐसे करें अपना बचाव

. ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल करें।

. सही जूते पहनें।

. खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।

. नियमित तौर पर पैरों की जांच करवाएं।

. अपना वजन कंट्रोल में रखें।

. पैरों की अच्छे से देखभाल करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

पैरों में छाले किस कारण हो रहे हैं इसके बारे में पता लगाकर आप समस्या को रोक सकते हैं। इसके अलावा अपने पैरों की अच्छे से देखभाल करें। उन्हें हाइड्रेटेड रखें और सही जूते पहनें। इससे पैरों पर छाले नहीं होंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *