सर्दियों का मौसम ऐसा होता है जिसमें प्यास कम लगती है। ऐसे में इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की जरुरत कम है। ठंड के मौसम में पसीना कम आता है लेकिन शरीर को हाइड्रेटेड रखना उतना ही जरुरी हो जाता है जितना कि गर्मियों में। जैसे कि हम सब जानते ही हैं कि हमारे शरीर का करीबन 60% हिस्सा पानी के साथ बना है और सही हाइड्रेशन के लिए, तापमान नियंत्रित करने, इम्यून सिस्टम मजबूत रखने और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए पानी जरुरी है लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि पानी को सही तरीके से कैसे पीना चाहिए। तो आइए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए पानी पीने का सही तरीका ही बताते हैं।

कम पानी पीना कई समस्याओं का कारण

सर्दियों के इस मौसम में हम बहुत कम पानी पीते हैं इसके कारण कब्ज, सिरदर्द और स्किन ड्राईनेस जैसी समस्याएं हो सकती है इसलिए आप दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी जरुर पिएं। यदि आपको नॉर्मल पानी ठंडा लग रहा है तो आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। सूप, हर्बल टी और नारियल पानी भी हाइड्रेशन के बेहतर ऑप्शन होंगे।

इतनी मात्रा में पानी पीना सही

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्वस्थ व्यक्ति को रोज 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए हालांकि यह जरुरत आपकी उम्र, वजन और दिनभर की एक्टिविटीज पर निर्भर करती है। यदि आप हीटर या ब्लोअर के सामने ज्यादा समय बिताएंगे तो आपका शरीर को अंदर से डिहाइड्रेट हो सकता है और आपका ज्यादा पानी की जरुरत पड़ेगी।

ठंडा या गुनगुना कौन सा पानी पीना सही?

एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में आम पानी की तुलना में गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। ठंडा पानी पीने से आपका शरीर ठंडा रहेगा लेकिन गुनगुना पानी पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलेगी और हाइड्रेशन भी सही रहेगा। वहीं गुनगुना पानी पेट संंबंधी समस्याओं को कम करेगा और पाचन में मदद करेगा।

लक्षण

यदि आपको सिरदर्द, थकान, चक्कर, ड्राई स्किन, कब्ज जैसी समस्याएं हो तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत होगा। ऐसे में आप तुरंत ज्यादा पानी पीने की जरुरत है। सर्दियों में अपनी हाइड्रेशन का ध्यान रखें ताकि आप हर मौसम में हेल्दी और एक्टिव रहें।

इस तरह बनाएं हाइड्रेशन

. ठंड में आप ठंडे पानी की जगह हल्का गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर गर्म और हाइड्रेट रहेगा।

. खीरा, टमाटर, संतरा और तरबूज जैसे फलों का सेवन जरुर करें।

. हर्बल टी, लेमन वॉटर और वेजिटेबल सूप का सेवन आप कर सकते हैं।

. ठंड में प्यास कम लगती है ऐसे में यह नहीं है कि आपके शरीर को पानी की जरुरत नहीं है। इस मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *