बहुत बार ऐसा होता है कि आपको थकान ज्यादा काम करने की वजह से होती है, लेकिन कई बार बिना कोई काम किए ही थकान होने लगती है और काफी अजीब सा लगता है। बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी, पानी की कमी, खराब खानपान के कारण और नींद की कमी से थकान हो जाती है तो ऐसे में इस लेख में आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताए जाएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी थकान को दूर कर सकते हैं।

तुरंत थकान दूर करने के घरेलू उपाय

गहरी सांस

जब आपको थकान हो तो गहरी सांसें लें। इससे बॉडी तुरंत एनर्जाइज हो जाएगी और गहरी सांस से शरीर को तुरंत राहत मिलती है। गहरी सांस से शरीर में ऑक्सीजन की कमी पूरी हो जाती है और दिमाग को ऊर्जा मिलती है, जिससे तनाव कम होता है।

गुनगुना पानी

झट से थकान दूर करना चाहते हैं तो गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान तुरंत दूर हो जाती है। गुनगुने पानी में हल्का सा शहद और नींबू भी मिला सकते हैं और ये हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।

Massage

थकान को दूर करने के लिए मसाज एक अच्छा ऑप्शन है। थकान हो तो शरीर की हल्की मालिश से मांसपेशियों को आराम मिलता है। मसाज की मदद से पूरी बॉडी में खून का फ्लो बेहतर होता है। आप नारियल, जैतून या बादाम के तेल से मसाज कर सकते हैं। मसाज के समय गर्दन, कंधे और पैरों की सही तरह से मालिश करें ताकि तनाव कम हो और शरीर को ताजगी मिले।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *