उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम समस्या है, लेकिन आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से कम उम्र में ही ज्यादा लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं और सफेद बालों को लेकर परेशान हैं तो ये आर्टिकल खास आपके लिए ही है। यहां आपको एक खास तरीका बताया जाएगा, जिसकी मदद से नेचुरल तरीके से बालों को वापस काला करने में मदद मिलेगी।

काले तिल

कुछ रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि सफेद बालों को वापिस से काले बनाने में काले तिल का सेवन काफी लाभदायक है। काले तिल के सेवन से सफेद बालों की समस्या को रिवर्स किया जा सकता है। इन बीजों के साइस पर न जाएं, ये दिखने में बेहद छोटे हैं, लेकिन बालों को काला बनाने के साथ ये बालों में शाइन को भी बरकरार रखते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हमारे स्कैल्प में हेयर फॉलिकल होते हैं और हमारे बाल इन्हीं फॉलिकल से निकलते हैं और इन्हीं हेयर फॉलिकल के आसपास मेलेनोसाइट्स होते हैं, जिससे मेलेनिन पैदा होता है और मेलेनिन से ही बालों को प्राकृतिक रंग मिलता है। इसका मतलब ये हुआ कि मेलेनिन के कम प्रोडक्शन की वजह से बाल अपना प्राकृतिक पिगमेंट खो देता है और हल्के रंग या सफेद दिखाई देने लगते हैं।

साथ ही रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि रोजाना काले तिल का सेवन मेलोनोसाइट एक्टिविटी को बढ़ाता है, जिससे मेलेनिन का उत्पादन बेहतर होता है और इस तरह बालों को नेचुरल तरीके से काला बनाने में मदद मिलती है।

काले तिल के और भी फायदे

काले तिल में विटामिन ई, मैग्नीशियम और अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिनकी मदद से बालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। ये पोषक तत्व आपके बालों को मजबूत बनाएंगे, झड़ने से रोकेंगे और कुछ हद तक बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाएंगे। इसलिए काले तिलों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *