कुछ लोग होते हैं जिन्हें गार्डनिंग का बहुत शौक होता है। मनी प्लांट से लेकर न और भी अलग-अलग तरह के पौधे लगाते हैं। पौधे लगाना काफी अच्छा काम है, क्योंकि कुछ पौधे औषधि के रूप में भी काम आते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में भी औषधीय पौधे लगे हों तो इस आर्टिकल को पढ़ना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

Aparajita

अपराजिता के पौधे में भी कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिससे घर का वातावरण सकारात्मक होता है। अपराजिता का फूल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्य़ोंकि इसके फूल से चाय बनाई जा सकती है, साथ ही स्किन और बालों पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। इसे घर पर लगाने से मानसिक शांति भी मिलती है।

Aloe vera Plant

घर के गार्डन में एलोवेरा के पौधे को जरूर लगाएं। इसे वैसे भी आयुर्वेद में औषधीय पौधों का राजा कहा जाता है। ये हेल्थ और सौंदर्य दोनों के लिए बेहतर है, साथ ही पाचन भी बढ़िया होता है। अगर एलोवेरा के रस का सेवन किया जाए तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

पुदीना का पौधा

पुदीना का पौधा भी हेल्थ को काफी बेहतर बनाता है। इसे आप चाय, सलाद और कई तरह के पेय पदार्थों में डाल सकते हैं यहां तक की खाने में भी इसका स्वाद जबरदस्त आता है। इसकी खुशबू से घर का वातावरण भी बढ़िया होता है।

सहजन

सहजन को मुनगा नाम से भी जाना जाता है। इसे घर पर लगाने से आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे। आपको बता दें कि इसके पत्ते, फूल और फल दोनों कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ाता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

Tulsi Plant

तुलसी के बारे में हर किसी को पता है और आयुर्वेद में भी इसका अलग ही स्थान है। एक तो इसे घर पर लगाने से अच्छी गंध आती है, जिससे पूरा वातावरण खुशनुमा बन जाता है। आपको बता दें कि तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जिससे शरीर को संक्रमणों से बचने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *