अक्सर सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में बालों का झड़ना और रूखा होना आम बात है। बहुत से लोग इस मौसम दिन के बाद नहाते हैं, जिस कारण डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली की परेशानी हो जाती है। इसलिए आपको लिए ऐसी टिप्स लाएं हैं जिसकी मदद से आप अपने बालों का सर्दी के मौसम में भी सही तरीके से ध्यान रख सकते हैं।

चावल के पानी में शैंपू

आपने शायद ये पहली बार सुना होगा, लेकिन चावल के पानी में शैंपू को मिलाकर लगाने से बालों को काफी फायदा होता है। इसका तो पता होगा कि चावल के पानी को बालों में लगाने से हेयर फॉल रुकता है और बाल मुलायम और चमकदार होते हैं। आपको बता दें कि चावल के पानी में विटामिन बी और विटामिन ई जैसे कई तरह के विटामिन होते है, जो बालों को पोषण देते हैं। ऐसे में अगर चावल के पानी में शैंपू को डालकर लगाया जाए तो ये बालों को जड़ से साफ, जिससे डैंड्रफ हटेंगे।

घर पर करें तैयार

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले दो बड़े कप चावल का पानी लें। चावल के पानी के लिए चावलों को कम से कम 20-25 मिनट तक के लिए भिगो कर छोड़ दें। कुछ समय बाद इसके पानी को अलग निकालकर इकट्ठा कर लें। शैंपू डालें और इसको सही से मिक्स कर लें। इसे अब आप अपने बालों पर लगा सकते हैं। यह बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इसके फायदे

ये तो आपको मालूम ही होगा कि चावलों के पानी में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जिससे बालों के जड़ों को पोषण मिलता है। इससे बाल मजबूत भी होते हैं। हफ्ते में तीन बार लगाने से बाल नेचुरल तरीके से चमकदार होते हैं। चावलों का पानी एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ और खुजली को जड़ से खत्म करने का काम करता है। इससे हेयर ग्रोथ तेज होती है और स्कैल्प को नमी मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *