सर्दियों के मौसम में हम अक्सर गर्म और भारी खाना खा लेते हैं लेकिन यह खाना हमारी किडनी की सेहत पर ज्यादा असर डालता है। इन दिनों वैसे भी गलत खान-पान के चलते किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो रही हैं क्योंकि ठंड के मौसम में डिहाइड्रेशन और ब्लड फ्लो में बदलाव होता है जिसका असर किडनी पर भी होता है। किडनी शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स बाहर निकालने और फ्लूयड को बैलेंस करने का भी काम करती है। पर्याप्त मात्रा में यदि पानी न पिया जाए तो किडनी में दिक्कत होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में किडनी की समस्या होने पर आपको कई लक्षण महसूस होते हैं जैसे कि पेशाब में किसी भी तरह का बदलाव होना, थकान, कमजोरी, पीठ या फिर कमर में दर्द रहना, उल्टी, मतली और सांस लेने में तकलीफ हालांकि आप कुछ तरीके अपनाकर अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं।
इस तरह रखें किडनी को हेल्दी
किडनी को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस्ड और हल्का खाना लें। खाने के तौर पर आप ताजे फल, सब्जी, साबुत अनाज और हल्के प्रोटीन खा सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर यह चीजें किडनी के काम को बेहतर बनाएगी। सर्दियों में आपको हेल्दी रखने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन दिनों नमक भी कम खाना चाहिए। रोज आपको 2300 मिलीग्राम से कम नमक यानी की करीबन एक छोटा चम्मच नमक ही खाना चाहिए।

ताजे फल और सब्जियां
इस मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर फल जैसे सेब, नाशपाती, गाजर, चुकंदर और पालक जरुर खाएं। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह किडनी को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा यह मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनाएंगे। पालक, हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा पाई जाती है।वहीं गाजर, चुकंदर आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार साबित होंगे। इसमें बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो आपको और भी कई बीमारियों से बचाएंगे।
साबुत अनाज और हल्के प्रोटीन जरुर लें
ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ और जई जैसे फूड्स सर्दियों के लिए बेस्ट रहेंगे। खासतौर पर साबुत अनाज धीरे-धीरे पचने वाले कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो आपके शरीर को एनर्जी देंगे। इसमें जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मैग्नीशियम जो किडनी को स्वस्थ रखेंगे। स्किनलेस पोल्ट्री, अंडे और सालमन या माकरेल जैसी मछली खाएं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी रखेंगे। खासतौर पर जो लोग वेजिटेरियन हो वो दालें, काबुली चने और राजमाह प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं इन्हें खाने से आपको फाइबर भी मिलेगा।
पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी
सर्दियों में अक्सर हम लोग पानी कम पीते हैं लेकिन हाइड्रेटेड रहना इस मौसम में जरुरी है। पानी शरीर में से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करेगा और किडनी स्टोन का खतरा भी कम होगा। किडनी स्टोन डिहाइड्रेशन के कारण होते हैं। रोज 8-10 गिलास पानी पिएं। ठंड में हर्बल टी और गर्म सूप भी आपके शरीर के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। यदि आपको थकान, त्वचा सूखे या सिर में दर्द रहे तो तुरंत चेकअप करवाएं ये डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

न खाएं ये चीजें
मीठी चीजें
सर्दियों में अक्सर हम लोग मीठी चीजें ज्यादा खाते हैं लेकिन आप इनका सेवन कम करें। केक, कुकीज, कैंडी और हॉट चॉकलेट में एक्स्ट्रा शुगर काफी ज्यादा मात्रा में होती हैं ऐसे में यह किडनी से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकते हैं।
ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स
प्रोटीन शरीर के लिए जरुरी है लेकिन यदि आप जरुरत से ज्यादा प्रोटीन लेंगे तो किडनी पर दबाव बढ़ेगा। खासतौर पर रेड मीट और फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स यदि आप खाएंगे तो इससे आपकी किडनी पर ज्यादा असर पड़ेगा।
प्रोसेस्ड फूड्स
ऐसे फूड्स जो पहले से पैक किए हो जैसे कि चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, डिब्बाबंद सूप और फ्रोजन डिनर्स में सोडियम, प्रिजर्वेटिव्स और ट्रांस फैट्स बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं।
पौटेशियम वाली चीजें
यदि आप किसी भी तरह की किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो पौटेशियम के स्तर पर नजर रखें। केला, संतरा, टमाटर और आलू पौटेशियम से भरपूर माने जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
