लौंग और नींबू दोनों ही ऐसी चीजें है जो अपने औषधीय गुणों के कारण बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इससे शरीर का कई तरह की समस्याओं से बचाव होता है। वैसे तो सभी इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ ही या फिर अन्य चीजों में इसे मिलाकर लेते हैं लेकिन आपने यह सोचा है कि इन दोनों चीजों को एक साथ यदि लिया जाए तो शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। जी, हां लौंग और नींबू की चाय का बनाकर यदि आप पिएंगे तो इससे आपको कई समस्याओं से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि आप इन दोनों चीजों से चाय कैसे बना सकते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DCjLZbUiF0M/?utm_source=ig_web_copy_link
जोड़ों का दर्द होगा दूर
नींबू और लौंग से बनी चाय यदि आप पिएंगे तो इससे हड्डियों और जोड़ों का दर्द दूर होगा। व्यक्ति के लिए लौंग और नींबू का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है जो आपकी हड्डियों को मजबूती देने में मदद करेगा। इससे जोड़ों का दर्द दूर होगा।
पाचन रहेगा मजबूत
इस चाय का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। इससे आपकी गट हेल्थ अच्छी होगी। अगर आपको कब्ज और अपच जैसी समस्याएं रहती हैं तो आपके लिए यह चाय फायदेमंद रहेगी।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
अगर आप सर्दियों में बहुत ज्यादा बीमार रहते हैं तो इसके पीछे का कारण कमजोर इम्यूनिटी हो सकता है। ऐसे में आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इस चाय का सेवन कर सकते हैं। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है। वहीं लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएंगे।

सांस से जुड़ी समस्याएं होगी दूर
सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों को सांस से जुड़ी और फेफड़ों की समस्याएं रहती हैं ऐसे में इससे राहत पाने के लिए भी आप नींबू की चाय का सेवन कर सकते हैं। खांसी-जुकाम और अस्थमा में लौंग और नींबू की चाय का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
इस तरह बनाएं नींबू और लौंग की चाय
. सबसे पहले गर्म पानी में ताजे नींबू का रस, लौंग और स्वादअनुसार शहद मिलाएं।
. इसके बाद इस पानी को अच्छे से उबाल लें।
. आपकी नींबू और लौंग की चाय बनकर तैयार है आप इसका सेवन कर सकते हैं।
आयुर्वेदिक गुणों से होती है भरपूर
नींबू और लौंग की चाय बनाने में भी बहुत आसान होती है। इसका सेवन करने से आपका कई तरह की समस्याओं से बचाव होगा। इसके अलावा यह आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है इसे पीने से आप शरीर से संबंधी कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बच पाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
