खराब खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण इन दिनों एसिड रिफ्लक्स की समस्या काफी बढ़ गई है। आपको बता दें कि एसिड रिफ्लक्स की समस्या उस समय होती है जब पेट का एसिड गले और फूड पाइप में आ जाता है। इसको हम हार्टबर्न भी कहते हैं। यह समस्या पाचन से जुड़ी हुई है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर खासतौर से पाचन तंत्र पर होता है। ऐसे में यदि आप एसिड रिफ्लक्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो आम ड्रिंक्स का सेवन न करें। इन ड्रिंक्स में एसिड ज्यादा पाया जाता है लेकिन एसिड रिफ्लक्स होने पर इन ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए कि एसिड रिफ्लक्स होने पर कौन से ड्रिंक्स नहीं पीने चाहिए।

क्या होता है एसिड रिफ्लक्स?

यदि एसिड रिफ्लक्स को आसान शब्दों में कहें तो हम जो भी खाते हैं वो एक ही दिशा में नीचे की ओर जानी चाहिए लेकिन जब यह फूड पेट में नीचे की ओर जाने की जगह फूड पाइप में जाता है तो इसके कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने लगती है। इसके कारण आपको गले में खट्टेपन और एसिडिक भी महसूस हो सकता है इसके कारण सीने में जलन और महसूस भी हो सकती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DE5iLBYT2BS/?utm_source=ig_web_copy_link

सोडा

यदि आपको एसिड रिफ्लक्स हो गया है तो सोडा न पिएं। यह एक कार्बोनेटेड ड्रिंक होती है जिसमें कार्बोनेशन होने के कारण पेट में दबाव बढ़ जाएगा और एसिड रिफ्लक्स की समस्या होगी। इसलिए सोडा पीने से बचें।

नींबू पानी

जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स होता है उन्हें नींबू पानी भी नहीं पीना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है ऐसे में यह पेट में जलन, खट्टी डकार और कब्ज जैसी समस्याओं का कारण बनेगा। यदि आप नींबू पानी पिएंगे तो स्थिति और भी ज्यादा खराब होगी। इसके कारण पेट में एसिड बढ़ जाएगा।

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी ऐसी स्थिति में पीने से आपके लिए समस्या बढ़ जाएगी। इसमें एसिटिक एसिड पाया जाता है ऐसे में यदि आप इसे पिएंगे तो पेट में एसिड की मात्रा बढ़ेगी। ऐसे में सेब के सिरके को सही मात्रा में ही पिएं। इससे आपको फायदे की जगह नुकसान भी होगा। खासतौर पर यदि आप एसिड रिफ्लक्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *