ग्लिसरीन को काफी समय से ब्यूटी रूटीन में इस्तेमाल किया जा रहा है। सर्दियों में खासकर इसका इस्तेमाल फटे हाथों, एड़ियों, होंठों आदि को हील करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसे चेहरे पर भी लगाते हैं लेकिन फिर भी कई लोग ये सोचते हैं कि क्या चेहरे पर भी ग्लिसरीन लगाई जा सकती है? तो चलिए एक्सपर्ट्स से जानते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना
इस को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर एक्सपर्ट अंकुर सरीन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताते हैं कि ग्लिसरीन के फायदे आपके हाथ, पैर और एड़ियों के साथ-साथ चेहरे को भी है। खासकर जिनकी ड्राई स्किन है उनके लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। ये एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है।
डॉ. सरीन का कहना है कि ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट है, ये हवा से नमी को खींचकर आपकी स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसका मतलब हुआ कि ग्लिसरीन लगाने से लंबे समय तक स्किन नमीयुक्त बनी रहती है।इसलिए ड्राई स्किन वाले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा एक्ने प्रोन स्किन पर भी ग्लिसरीन लगाई जा सकती है, क्योंकि ग्लिसरीन का कॉमेडोजेनिक रेटिंग शून्य होता है। यानी ये आपके स्किन के पोर्स को क्लॉग नहीं करता।
Glycerine लगाने का सही तरीका
इसे सही तरीके से लगाने के सवाल पर डॉक्टर सरीन कहते हैं कि 5 से 10 प्रतिशत ग्लिसरीन आपके कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे मॉइस्चराइजर आदि में पहले से ही मौजूद होती है। ऐसे में अगर आप घर पर इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 2:1 रेशो में पानी या गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसकी मदद से चेहरे पर नमी बनी रहेगी और स्किन को कई ज्यादा फायदे मिलेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
