गलत खान-पान की आदत और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों में फैटी लिवर की समस्या आम है। यह एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें लिवर के अंदर बहुत ज्यादा फैट जमा हो जाता है। यह स्थिति आमतौर पर तब होती है जब लिवर फैट को प्रोसेस या ब्रेक नहीं कर पाता। फैटी लिवर के कारण लिवर में सूजन, स्कारिंग, कैंसर और फैलियर भी हो सकती है। इससे बचने के लिए किसी भी तरह की दवाई का इस्तेमाल नहीं होता। यदि आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इसके अलावा डाइट में भी हेल्दी बदलाव करें। इसी वजह से आर्टिकल के जरिए आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताते हैं जिससे लिवर को डिटॉक्स करना बहुत आसान होगा। इस ड्रिंक को आप घर में बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस ड्रिंक के बारे में।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DDFJEIhz1Hq/?utm_source=ig_web_copy_link

हल्दी के साथ तैयार करें डिटॉक्स ड्रिंक

लिवर डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए आपको आंवले की जूस की जरुरत पड़ेगी। इसमें एक-एक चम्मच कच्ची हल्दी और अदरक का रस डालें। इन तीनों चीजों को गुनगुने पानी में मिलाएं और एक बार आप इसको पी सकते हैं। इससे आपकी सेहत में सुधार होगा।

ड्रिंक पीने के फायदे

कच्ची हल्दी

ड्रिंक में मौजूद कच्ची हल्दी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। यदि आप फैटी लिवर से बचना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा। इस डिटॉक्स ड्रिंक को हल्दी में मिलाकर पीने से लिवर में जमा फैट कम होगा और लिवर की कोशिकाओं को भी नुकसान नहीं होगा।

आंवला का जूस

यह जूस पीना भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपके लिवर को स्वस्थ रखेंगे। आंवले में पाए जाने वाला फाइबर पाचन को बेहतर बनाएगा और मेटाबॉल्जिम को भी सुधारने में मदद करेगा। इसके अलावा आंवले में विटामिन-सी, प्रोटीन, फैट्स, कैलोरी, शुगर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ई, ए, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सारे पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे।

अदरक का रस

यह भी फैटी लिवर के लिए भी बेहद फायदेमंद रहेगा। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे लिवर की सूजन से आप बच पाएंगे। इसके अलावा अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद जिससे लिवर डिटॉक्स होता है और टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलेंगे। अदरक से लिवर फंक्शन और पाचन क्रिया बेहतर होगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

फैटी लिवर की समस्या से यदि आप बचना चाहते हैं तो लाइफस्टाइल और डाइट में सुधार करें। इसके साथ ही डिटॉक्स ड्रिंक बनाकर पिएं। इससे शरीर को ढेरों फायदे होंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *