बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु ने अभी हाल ही में अपने से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। जिम में वर्कआउट करते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह इस हालत के बाद भी इंटेंस एक्सरसाइज करती हुई दिखी। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि – ‘चिकनगुनिया से रिकवर करना कितना मजेदार है जॉइंट पेन और सबकुछ लेकिन हार नहीं माननी। एक्ट्रेस ने अपनी स्थिति में भी हार न मानने का संदेश दिया है’।

मायोसाइटिस से भी जूझ चुकी हैं सामंथा

आपको बता दें कि इससे पहले भी सामंथा अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। 2022 में उन्होंने बताया था कि उन्हें मायोसाइटिस नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी है इसमें शरीर की मांसपेशियां कमजोर होती हैं और चलने-खड़े होने में भी कठिनाई होती है।

क्या होता है चिकनगुनिया?

यह एक वायरल बीमारी है जो मच्छरों के जरिए फैलती है। इसके लक्षणों की बात करें तो तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, शरीर में कमजोरी आदि शामिल होती है। इस बीमारी से ठीक होने के दौरा वर्कआउट करने के बारे में भी कई सवाल आते हैं। खासकर जब कोई व्यक्ति जोड़ों में दर्द और कमजोरी से जूझ रहा हो।

लक्षण

इसके लक्षण आमतौर पर बीमारी के इंफेक्शन के 3-7 दिन बाद नजर आते हैं। इसके प्रमुख लक्षणों क अगर बात करें तो

. तेज बुखार

. जोड़ों में दर्द, सूजन और ऐंठन खासकर हाथों, पैरों, घुटनों और कंधों में।

. शारीरिक कमजोरी और थकान

. बुखार के साथ सिरदर्द

. चिकनगुनिया से मांसपेशियों में दर्द और अकड़न हो सकती है।

. शरीर पर लाल रैशेज नजर आना यह खासतौर पर छाती पीठ और बाहों पर होते हैं।

. मितली और उल्टी

. आंखों में जलन और लालिमा

. रक्तदाब में गिरावट महूसस होना ।

रिकवरी के बाद भी दिखते हैं लक्षण

चिकनगुनिया से रिकवरी के लिए शरीर को आराम और पूरे पोषण की जरुरत होती है। इस दौरान यदि आप जिम या कोई भारी एक्सरसाइज करेंगे तो वह खतरनाक हो सकती है क्योंकि शरीर में पहले से ही कमजोरी होती है और जोड़ों में सूजन और दर्द भी हो सकती है हालांकि हल्का वर्कआउट, स्ट्रेचिंग या लो इंटेंसिटी कार्डियो से रिकवरी में मदद मिलेगी लेकिन यह भी डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

क्या ठीक होने के बाद करना चाहिए वर्कआउट?

सामंथा रुथ प्रभु चिकनगुनिया से रिकवरी के दौरान जिम में वर्कआउट करती दिखी। ऐसे में इससे यह दिखता है कि यदि किसी की तबीयत ठीक हो जाए तो वह डॉक्टर की सलाह लेने के बाद हल्के वर्कआउट कर सकता है। इससे उसकी शारीरिक स्थिति में सुधार होगा हालांकि इसके लिए पहले यह जरुरी है कि रिकवरी की पहली स्टेज में शरीर को आराम दिया जाए और कोई भी एक्स्ट्रा एक्टिविटी न की जाए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *