एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान उनके जैसे बेहद खूबसूरत है। इस उम्र में भी वह कितनी फिट और हेल्दी दिखती हैं लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस की मां एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। इस पर उन्होंने खुद बात की है। सोनी राजदान ने कहा कि डिप्रेशन एक बहुत ही गंभीर बीमारी है। किसी भी दूसरी बीमारी की तरह और अब समय आ चुका है कि हम इसके बारे में समझें। बाकी दूसरी बीमारियों की तरह यह भी गंभीर बीमारी है ऐसे में अब समय आ गया है कि हम इसके बारे में समझें। इस बीमारी में निश्चित रुप से सहजता की कमी होती है। यह एक मानसिक विकास है जो कि लंबे समय तक उदासी और किसी भी चीज में रुचि नहीं बनने देती। इसके कारण आपकी डेली रुटीन भी प्रभावित होती है। तो चलिए आपको बताते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/DBisltqT9uI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
उदासी और डिप्रेशन में बहुत अंतर
कई बार हम उदास होते हैं लेकिन अब सवाल यहां यह आता है कि क्या यह डिप्रेशन है? तो आपको बता दें कि उदासी और डिप्रेशन में बहुत अंतर है और इसे समझना बहुत जरुरी है ताकि हम सही समय पर मदद ले पाएं। सही समय पर यदि आपको जानकारी हो तो इसकी मदद से डिप्रेशन का इलाज संभव है और आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
आखिर क्या होता है डिप्रेशन?
यह सिर्फ कुछ दिनों की उदासी नहीं होता बल्कि कई बार तो डिप्रेशन महीनों या सालों तक भी रहता है और इसके कारण व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। वहीं उदासी एक इमोशन है जो किसी नेगेटिव घटना के बाद आती है और यह धीरे-धीरे खत्म हो सकती है।

लक्षण
यह एक मेंटल हेल्थ समस्या है जो लंबे समय तक रहती है। इसके कारण व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर होता है। यह सिर्फ एक इमोशन नहीं है बल्कि एक बीमारी है जिसमें इलाज की जरुरत होती है। इसके लक्षणों की बात करें तो कुछ इस तरह है।
. किसी भी काम में रुचि न होना
. नींद न आना
. आत्महत्या के विचार आना
. लगातार उदासी महसूस होना

. थकान और एनर्जी की कमी होना
. भूख नहीं लगना
. आत्म सम्मान कम होना
अगर आपको कोई भी ऐसा लक्षण महसूस हो तो तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
