काले तिल खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। सर्दियों के मौसम में यह एक सूपरफूड की तरह काम करते हैं। ऐसे में यदि आप खुद को इस मौसम में होने वाले इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो काले तिल खा सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। यह डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करेंगे। आयुर्वेद में तिल का सेवन करने के कुछ तरीके बताए हैं। यदि आप इस तरह से तिल का सेवन करते हैं तो कई तरह की समस्याओं से खुद को बचा पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि सर्दियों में आप काले तिल कैसे खा सकते हैं।
काले तिलों में मौजूद पोषक तत्व
आयुर्वेदिक गुणों के चलते यह सूपरफूड की श्रेणी में माने जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा मैग्नीशियम, कैल्शियम, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-6, आयरन, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह पावरफुल इम्यून मॉड्यूलेटर माने जाते हैं इन्हें खाने से इम्यून सिस्टम बैलेंस रहेगा। इसके अलावा आयुर्वेद दवाईयों में भी इनका कई तरह से इस्तेमाल होता है।

पीरियड्स में दर्द से मिलेगा आराम
काले तिलों का सेवन करने से आपको पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं में आराम मिलेगा। आप 2 चम्मच काले तिल को 2 कप पानी में डालें। फिर एक गुड़ और साबुत काली मिर्च के 3-4 दानें मिक्स कर लें। सारी चीजों को अच्छे से उबाल लें जब पानी आधी मात्रा में रह जाए तो इस पानी को धीरे-धीरे पी लें।
हड्डियां बनेगी मजबूत
इनका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होगी। आप सलाद के साथ इन्हें खा सकते हैं। तिल को रोस्ट करके एयरटाइट कंटेनर में डाल दें। जब भी सलाद खाएं तो इन तिलों को ऊपर से डालकर खाएं।
पाचन के लिए फायदेमंद
यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। इन्हें मूंग दाल और चावल की खिचड़ी में कूटकर डालें। इस खिचड़ी को खाने से आपको पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत मिलेगी। इसके अलावा भी यह तिल पाचन संबंधी कई समस्याओं से राहत दिलवाएंगे।

ये भी होंगे फायदे
तिल के तेल की दो बूंदें अपनी नाक में डाल सकते हैं। इससे आपकी नाक खुल जाएगी। यह नाक की श्लेष्मा झिल्ली को ताकत देने में फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा आप इस तेल से सिर की मालिश भी कर सकते हैं। इससे सिरदर्द कम होगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे। यह तिल शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होंगे। आप इनका सेवन भी कर सकते हैं और इन्हें खा भी सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
