अक्सर कहा जाता है कि फिट रहना है तो एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। फिट रहने के लिए लोग तरह तरह की एक्सरसाइज करते हैं। वर्कआउट आपकी हेल्थ को बेहतर करती है। रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर के साथ दिमाग को भी लाभ मिलता है। इस वजह से बहुत से लोग होते हैं जो जिम जाकर किसी भी समय एक्सरसाइज करना शुरू हो जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यहां हम आपको बताते हैं कि वर्कआउट का सबसे बेहतर समय क्या हो सकता है।
वर्कआउट का गलत समय
खाना खाने के बाद
जब हम खाना खा लेते हैं तो अक्सर लोग ये सोचते होंगे कि खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करना ठीक रहता है लेकिन ऐसा सोचना आपके लिए गलत है। अगर खाना खाने के बाद एक्सरसाइज या वजन उठाया जाए तो उसका असर पाचन पर पड़ सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में दर्द और उल्टी या फिर भारीपन हो सकता है। हमेशा खाना खाने के बाद वॉक करें।
दिखावा में ज्यादा वजन उठाना
बहुत से लोग सा करते हैं कि दिखावे के चलते क्षमता से ज्यादा वर्कआउट कर लेते हैं और अधिक वजन उठाते हैं। इस वजह से उन्हें कई तरह की परेशानी होने लगती हैं। ऐसे लोगों को मांसपेशियों में दर्द होने लगता है इसलिए वर्कआउट करते समय अपनी क्षमता का ध्यान जरूर रखें।
सोने से पहले
कभी भी सोने से पहले एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से नींद में खलल पड़ सकता है। हां सोने से पहले आप हल्की एक्सरसाइज जैसे स्ट्रेचिंग, योग या फिर मेडिटेशन कर सकते हैं ताकि नींद अच्छी आ सके।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
