जैसे-जैसे जो लोगों को फिटनेस का शौंक पड़ रहा है वे अलग-अलग चीजे भी ट्राई कर रहे हैं। कई लोग फिट रहने के लिए योग करते हैं और आजकल कुछ लोग पिलाटे करने की तरफ भी जा रहे हैं। आपने बहुत सी एक्सट्रेसेस को सोशल मीडिया हैंडल पर पिलाटे करते देखा होगा। पिछले कुछ सालों से पिलाटे, फिटनेस इंडस्ट्री में काफी चर्चित शब्द बन गया है। जो लोग वेट का जल्दी कम करना चाहते हैं वे इस तरीके को ज्यादा अपना रहे हैं। लेकिन बात यहां आती है कि क्या ये वाकई इतना फायदेमंद है ? तो चलिए जानते हैं जल्दी वेट लॉस के लिए पिलाटे या वेट ट्रेनिंग में से क्या करना ज्यादा बेहतर हो सकता है।

पिलेट्स

पिलेट्स की बात करें तो साल 1920 में जोसेफ ह्यूबर्टस पिलेट्स नाम के एक अमेरिकन फिटनेस ट्रेनर ने इस वर्कआउट की शुरुआत की थी। वे चोटिल डांसर्स और एथलिट्स की फिटनेट को बनाए रखने के लिए कोई तरीका ढूंढना चाहते थे और इसी समय उन्होंने इस नए तरीके का निजात किया। जब हम पिलेट्स करते हैं तो पूरी बॉडी एक साथ काम करती है, ऐसे में एक ही समय में आपके पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है। वैसे ये एक्सरसाइज फ्लेक्सिबिलिटी, बैलेंस और कोर स्ट्रेंथ को बेहतर बनाने पर ज्यादा मददगार है।

वेट ट्रेनिंग

वेट ट्रेनिंग पर आए तो इससे मसल्स टोन होते हैं और जैसे-जैसे आप मांसपेशियों को बढ़ाते हैं, आपके शरीर का रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाता है। इस वजह से वजन घटाने और लंबे समय तक संतुलित वजन बनाए रखने में आसानी होती है। इसकी मदद से चेस्ट, शोल्डर, हिप और साइड फैट को टोन किया जा सकता है। साथ ही वेट ट्रेनिंग के बाद बॉडी आफ्टरबर्न प्रभाव महसूस करती है, जिस वजह से वर्कआउट खत्म होने के बाद भी आपका शरीर कैलोरी जलाना जारी रखता है।

क्या है ज्यादा बेहतर?

जैसा कि आपको पूरा बताया गया है कि पिलेट्स और वेट ट्रेनिंग दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। लेकिन अगर आपका मेन गोल वेट लॉस है तो ऐसे में वेट ट्रेनिंग ज्यादा फायदेमंद रह सकती है। पिलेट्स के मुकाबले वेट ट्रेनिंग करने के दौरान अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे जल्दी वेट लॉस में हो पाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *