शाम की थकान उतारने के लिए एक कप कॉफी बेहतर ऑप्शन है। खासकर सर्दियों में गर्मा-गर्म कॉफी और भी मजेदार लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोगों की ब्लैक या फिर मिल्क कॉफी ही पहली पसंद होती है। कॉफी न सिर्फ स्वाद के तौर पर बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। ब्लैक कॉफी तो आपने कई बार पी होगी लेकिन क्या आपने ग्रीन कॉफी के बारे में सुना है। आपको बता दें कि यह काफी बिना भूने हुए बीजों से बनाई जाती है जिनको कॉफी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में इसका सेवन करना सेहत को और भी कई फायदे देता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि सर्दियों में ग्रीन कॉफी पीने से आपको कैसे फायदे होंगे।
दिमाग रहेगा एक्टिव
सर्दियों में लोगों को थकावट और सुस्ती बहुत जल्दी होती है। ऐसे में ग्रीन कॉफी पीने से ब्रेन भी एक्टिव रहता है। ग्रीन कॉफी में कैफीन पाया जाता है इससे फोकस भी बना रहता है और ब्रेन भी अलर्ट रहता है। इसका सेवन करने से माइंड और बॉडी भी एक्टिव रहेंगे। इसके अलावा काम पर फोकस करना भी बहुत आसान होता है।

बॉडी होगी डिटॉक्स
इस मौसम में यदि आप बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो ग्रीन कॉफी एक अच्छा ऑप्शन होगा। इसमें नैचुरल गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर में से टॉक्सिन निकालने में मदद करेंगे। इससे लिवर हेल्थ भी अच्छी रहती है और ओवरऑल बॉडी भी डिटॉक्स होगी। इस मौसम में ब्लोटिंग और एसिडिटी से बहुत लोग परेशान रहते हैं ऐसे में आप ग्रीन कॉफी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वजन होगा कम
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी ग्रीन कॉफी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को रेगुलेट करने और मेटाबॉल्जिम बूस्ट करने में भी मदद करेंगे। यदि आपका मेटाबॉल्जिम बूस्ट होगा तो आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी ऐसे में आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इम्यूनिटी होगी मजबूत
सर्दियों में इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाती है लेकिन यदि आप ग्रीन कॉफी पीएंगे तो बीमारियों का खतरा भी कम होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करेंगे। इससे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी कम होगा।
दिल भी रहेगा स्वस्थ
ग्रीन कॉफी भी दिल के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इस दौरान ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम करेंगे। इसका सेवन करने से ठंड में होने वाली समस्याएं भी कम होगी।

हालांकि एक दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन कॉफी न पिएं और मात्रा का ध्यान रखें। इससे सेहत को नुकसान भी हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
