इन दिनों तो बालों में कलर कराना बहुत ट्रेंडी हो गया। महिलाओं से लेकर पुरुष तक इसे करवाना पसंद करते हैं। इससे एक तो लुक चेंज होता है और साथ ही इंसान ज्यादा स्टाइलिश दिखता है। वैसे कलर्ड हेयर दिखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन इनकी ठीक तरह से देखभाल न की जाए तो कलर बहुत जल्दी फेड होने लगता है और फिर आपके बाल धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।
ऐसे में अगर आपने भी हाल ही में बालों में कलर करवाया है करवाने की सोच रहे हैं तो ये खास टिप्स आपके बहुत काम आएंगी। इससे एक तो बालों में कलर लंबे समय तक टिकेगा और साथ ही बालों में शाइन भी बरकरार रहेगी।
हेयर वॉश करने में लें समय
जब आप अपना हेयर कलर करवाएं तो कुछ टाइम देकर हेयर वॉश करें। आप हफ्ते में दो बार बाल धो सकते हैं। अगर ज्यादा जरूरत महसूस हो या बालों को फ्रैश रखना हो तो बीच-बीच में ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सल्फेट फ्री शैंपू
बालों को धोने के लिए सल्फेट फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें। जो सल्फेट वाले शैंपू होते हैं वे बालों पर हार्श हो सकते हैं, जिससे बाल ड्राई हो जाते हैं और ड्राई बालों का कलर फेड होने लगता है। इसलिए अगर चाहते हैं कि बाल हाइड्रेटेड रहें और कलर-शाइन बरकरार रहे तो सल्फेट फ्री शैंपू अच्छा ऑपशन है।
हेयर मास्क
जब शैंपू हो जाए तो बालों में शाइन को बरकरार रखने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। हेयर मास्क की मदद से आपके बाल हाइड्रेट रहेंगे, जिस वजह से भी बालों पर कलर लंबे समय तक टिकता है, साथ ही बाल रूखे भी नहीं होते।
पानी का रखें ध्यान
याद रखें हेयर वॉश करने के लिए हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। गर्म पानी के इस्तेमाल से बालों के क्यूटिकल्स खुल जाते हैं, जिससे रंग खराब हो जाता है। इसलिए क्यूटिकल्स को सील करने और अपने बालों के रंग को जीवंत बनाए रखने के लिए गर्म पानी से सिर न धोएं।
UV प्रोटेक्शन
आपको बता दें कि सूरज की किरणें बालों के रंग को जल्दी फीका कर देती है, जिस वजह घर से निकलते समय बालों में UV-प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें या अपने बालों को हमेशा कवर कर ही बाहर जाएं।
हीट स्टाइलिंग न करें
अगर बार-बार आप हीट स्टाइलिंग करते हैं तो उससे भी बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप इस तरह के टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल न करें। लेकिन अगर बहुत ज्यादा जरूरत महसूस हो रही हो तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाकर ही इस्तेमाल करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
