आपने बहुत सी सर्विस के बारे में सुना होगा और कुछ तो आप इस्तेमाल भी करते होंगे। जैसे कि ज़ोमैटो, शॉपिंग साइट्स, ब्लिंकिट आदि। आप अपना मनपसंद खाना मंगवा लेते हैं, कोई घर का जरूरी काम हो तो वो मंगवा लेते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आप एम्बुलेंस को भी ऑर्डर करेंगे? नहीं न, लेकिन ब्लिंकिट ये सर्विस शुरू करने जा रहा है।

एक्स पर ब्लिंकिट के सीईओ ने ये खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि हम अपने शहरों में त्वरित और विश्वसनीय एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने की समस्या को हल करने की दिशा में अपना पहला कदम उठा रहे हैं। आज से गुरुग्राम में पहली पाँच एम्बुलेंस सड़क पर होंगी। जैसे-जैसे हम इस सेवा का विस्तार और अधिक क्षेत्रों में करेंगे, आपको @letsblinkit ऐप के माध्यम से बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस बुक करने का विकल्प दिखाई देने लगेगा।

और अधिक जानकारी


उन्होंने बताया कि उनकी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर), स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और आवश्यक आपातकालीन दवाइयाँ और इंजेक्शन सहित आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण लगे हुए हैं। प्रत्येक एम्बुलेंस में एक पैरामेडिक, एक सहायक और एक प्रशिक्षित ड्राइवर होगा ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि हम ज़रूरत के समय उच्चतम गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करने में सक्षम हो पाएं।

उन्होंने लिखा कि यहाँ मुनाफ़ा कोई लक्ष्य नहीं है। ग्राहकों के लिए किफ़ायती कीमत पर ये सेवा संचालित करेंगे और लंबे समय के लिए इस गंभीर समस्या को वास्तव में हल करने में निवेश करेंगे। हम इस सेवा को सावधानीपूर्वक बढ़ा रहे हैं, क्योंकि ये हमारे लिए महत्वपूर्ण और नई दोनों है। उनका लक्ष्य अगले दो सालों में सभी प्रमुख शहरों में इसका विस्तार करना है। आखिर में उन्होंने लोगों को हमेशा एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने के लिए कहा, क्योंकि कभी नहीं जानते कि कब आप किसी की जान बचा लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *