अब तो सर्दी का मौसम अपने चरम पर पहुंच चुका है। बहुत से राज्यों में सुबह और रात के समय घने कोहरे को देखा जाता है। तापमान भी धीरे-धीरे और गिरता जा रहा है, ऐसे में लोगों के लिए परेशानियां भी अधिक बढ़ने लगी हैं। जाहिर सी बात है कि ठंड ज्यादा बढ़ने से लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी रहता है।
ऐसे में हम लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े तो पहन लेते हैं लेकिन बॉडी को अंदर से भी गर्म रखने की उतनी ही जरूरत है। इसलिए इस लेख के जरिए आपको एक ट्रिक बताएंगे जिसकी वजह से आपके शरीर को तुरंत गरमाहट मिल सकती है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
जानें ये खास Trick
इस बात से तो आप अच्छी तरह अवगत होंगे कि हमारा खानपान ऊर्जा देने का काम करता है। साथ ही इससे अलग कुछ खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर का तापमान बढ़ाकर बॉडी को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है दालचीनी। सर्दी के मौसम में अपने शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसके सेवन का तरीका
दालचीनी के सेवन के लिए आपको चाहिए एक गिलास पानी और उसमें दालचीनी का एक टुकड़ा डाल दें।इसे उबालें और इसका सेवन कर सकते हैं या इसके अलावा आप दालचीनी से बनी हर्बल टी भी पी सकते हैं। इस तरह सेवन से आपको कुछ ही समय में शरीर के अंदर गरमाहट का एहसास होने लगेगा।
कैसे है असरदार दालचीनी?
दालचीनी की तासीर गर्म होती है। साथ ही इसका मसाला रक्त संचार को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों में गर्मी पहुंचती है। दालचीनी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता, जिससे शरीर में ऊर्जा की खपत बढ़ती है। दालचीनी का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और ठंड के एहसास को कम करने में मदद करता है। इसलिए कहा जाता है कि दालचीनी का सेवन सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
