भारत के कई राज्यों में सर्दी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिस वजह से लोग बढ़ती ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के इंतजाम भी कर रहे हैं। बहुत से लोग कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। वैसे तो आपको पता ही होगा कि रूम हीटर के इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। इसलिए इस लेख के जरिए आपको बताया जाएगा कि रूम हीटर के बिना कमरे को कैसे गर्म रखा जाए।

Lights

हीटर के अलावा आप कमरे को कमरे गर्म रखने के लिए लाइट्स का यूज कर सकते हैं। बाजार में ऐसी लाइटें मौजूद हैं जो रूम को गर्म करने में मदद करती हैं। साथ ही अलग तरीके से कमरे को गर्म करने के लिए आप इंफ्रारेड हीट लैंप या हैलोजन बल्ब का उपयोग कर सकते हैं। ये लाइटें कमरा तो जरूर गर्म करती हैं साथ ही अच्छी रोशनी भी देती हैं।

खिड़की-दरवाजों को रखें बंद

कमरे को गर्म रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि खिड़की-दरवाजे बंद रखें। इस तरह कमरे की गर्मी बाहर नहीं जाएगी और न ही कमरे में ठंडी हवा का प्रवेश हो सकेगा। जब आप कमरे की खिड़की-दरवाजे बंद रखेंगे तो कमरे में लगी लाइटों से गर्मी उत्पन्न होगी जो कमरे में ही रहेगी और इससे कमरा गर्म रहेगा।

गर्म बेडशीट

कई बार तो सर्दियों में तापमान इतना ठंडा हो जाता है कि बेडशीट भी ठंडी पड़ जाती है। और बिस्तर पर जाने के बाद ठंड का एहसास होता है। तो इससे बचने के लिए अपने बेड पर वूलन या वॉर्म बेडशीट बिछा सकते हैं। ऐसा करने से ठंड कम लगेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *