हर एक महिला को पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और प्रीमेन्स्ट्रुअल एक्ने की एक समस्या सबसे आम है। आसान भाषा में समझाएं तो पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं के चेहरे पर एक्ने हो जाते हैं। अगर आपके भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

Dermatologists का कहना

इस मामले पर डर्मेटोलॉजिस्ट रेनिता राजन ने अपने इस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें स्किन एक्सपर्ट ने 5 आसान स्टेप्स बताए हैं, अगर इन्हें पीरियड डेट से 5-7 दिन पहले फॉलो किया जाए तो पीरियड्स एक्ने को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

मॉइस्चराइजर

डॉक्टर पीरियड्स से हफ्ते भर पहले वॉटर बेस्ड या सीरम टाइप मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं, लेकिन अगर स्किन ऑयली है तो ऐसे में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करें।

ट्रीटमेंट से बनाएं दूरी

डॉक्टर हफ्तेभर पहले किसी भी तरह के हेयर ट्रीटमेंट, हेयर स्पा, फेशियल, नेल स्पा या नए मेकअप प्रोडक्ट को आजमाने से बचने की सलह देती हैं। हैवी मेकअप से भी बचें, क्योंकि ये सभी कारण एक्ने की परेशानी बढ़ा देते हैं।

एक्सफोलिएशन

वे एक्सफोलिएट करने की सलाह देती हैं। साथ ही अपनी स्कैल्प को भी साफ रखें, सिर पर तेल लगाने से बचें क्योंकि इस दौरान सीबम का उत्पादन ज्यादा होता है, जिस वजह से एक्ने की परेशानी बढ़ जाती है।

डाइट

डॉ. राजन बताती हैं कि कार्बोहाइड्रेट, फैट, नमक, शराब और प्रोसेस्ड फूड को कम करने से भी पीरीयड एक्ने को कम किया जा सकता है। साथ ही अपनी डाइट में प्रोबायोटिक, चिया सीड्स, अलसी के बीज, नट्स आदि शामिल शामिल करें, ताकि आपके शरीर को इस समय जरूरी पोषक तत्व मिल सके। साथ ही नींद को पूरे तरीके से लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *